Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभारत का सदाबहार दोस्त है रूस, प्रवासी भारतीय दोनों देशों के रिश्तों के ब्रांड...

भारत का सदाबहार दोस्त है रूस, प्रवासी भारतीय दोनों देशों के रिश्तों के ब्रांड एम्बेसडर: मॉस्को में बोले PM मोदी, राजकपूर-मिथुन चकवर्ती का किया जिक्र

पीएम मोदी ने बताया कि 2014 के बाद से वह अब तक 6 बार रूस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रपति पुतिन से भी 17 बार मिले हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए काफी काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस दौरे के दौरान मॉस्को में भारतीय प्रवासियों से बातचीत की है। पीएम मोदी को सुनने यहाँ बड़ा प्रवासी समूह आया हुआ था। उन्होंने इस दौरान भारत-रूस संबंध और देश के कई मुद्दों पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत और रूस के संबंध हमेशा ही आगे बढ़े हैं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि उनके तीसरे बार पीएम बनने के बाद पहली बार किसी प्रवासी समूह से बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और नई सरकार के लक्ष्यों को भी सामने रखा। उन्होंने इस दौरान हालिया विश्वकप विजय और खेलों में लगातार अच्छे होते प्रदर्शन पर भी बात की।

उन्होंने रूस-भारत सम्बन्धों पर कहा, “वैश्विक समृद्धि को नई ऊर्जा देने के लिए भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। यहाँ मौजूद सभी लोग दोनों देशों के सम्बन्धों को ऊँचाई दे रहे हैं। रूस का नाम सुनने पर हर भारतीय के मन में अच्छे बुरे दिनों का दोस्त याद आता है। रूस में सर्दियों में कितना भी तापमान नीचे क्यों ना चला जाए, दोनों देशों के संबंध हमेशा ऊँचाई पर गए हैं। यह रिश्ता आपसी साझेदारी और विश्वास पर टिका है।”

पीएम मोदी ने बताया कि 2014 के बाद से वह अब तक 6 बार रूस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रपति पुतिन से भी 17 बार मिले हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए काफी काम किया है। पीएम मोदी ने यूकेन से भारतीयों छात्रों को निकालने में राष्ट्रपति पुतिन द्वारा की गई मदद की प्रशंसा भी की। उन्होंने इस दौरान राज कपूर और मिथुन चक्रबर्ती का भी जिक्र किया और कहा कि फिल्मों के माध्यम इन दोनों कलाकारों रिश्तों को आगे बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारत रूस में दो और नए वाणिज्यिक दूतावास खोले जाएँगे। यह दोनों रूस के कजान और येकातेरिनबर्ग में खोले जाएँगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय दोनों देशों के रिश्तों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक और नए ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है।

पीएम मोदी वर्तमान में दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। यहाँ वह रूस-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यह इस शिखर सम्मेलन का 22वां संस्करण है। पीएम मोदी इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन के घर भी गए थे। यहाँ राष्ट्रपति पुतिन से उन्होंने भारत रूस सबंधों के कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वह ऑस्ट्रिया जाने वाले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -