Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमुख्य सलाहकार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पहली महिला मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव,...

मुख्य सलाहकार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पहली महिला मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

“हॉप हिक्स, जो बिना आराम किए लगातार घंटों काम करता है वह कोरोना वायरस से प्रभावित है, भयावह! देश की पहली महिला और मैं हमारी जाँच रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। इस दौरान हम अपनी क्वारंटाइन अवधि की तैयारियाँ शुरू करने वाले हैं।”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। उनके अलावा अमेरिका की पहली महिला (उनकी पत्नी) मेलानिया ट्रंप भी कोरोना वायरस से प्रभावित पाई गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आज मैं और @FLOTUS कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम बहुत जल्द अपनी क्वारंटाइन अवधि शुरू करेंगे और बचाव के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएँगे।” 

इसके कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “हॉप हिक्स, जो बिना आराम किए लगातार घंटों काम करता है वह कोरोना वायरस से प्रभावित है, भयावह! देश की पहली महिला और मैं हमारी जाँच रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। इस दौरान हम अपनी क्वारंटाइन अवधि की तैयारियाँ शुरू करने वाले हैं।” साथ ही उन्होंने देश के लोगों को पूरी सावधानी बरतने का निवेदन भी किया था।   

हॉप हिक्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उच्च सलाहकार हैं। गुरूवार (1 अक्टूबर 2020) को लक्षण नज़र आने के बाद उन्होंने अपनी कोरोना वायरस जाँच कराई थी। जाँच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से ट्रंप और उनके साथ मौजूद अन्य अधिकारियों ने अपनी कोरोना जाँच करवाई थी। इसके अलावा हॉप हिक्स राष्ट्रपति ट्रंप के साथ लगातार ‘एयर फ़ोर्स वन’ में यात्रा करते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में हुए राष्ट्रपति डिबेट और क्लेवलैंड में भी वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ मौजूद थे। इस दौरान कई अन्य दिग्गज अधिकारी भी शामिल हुए थे।

वाइट हाउस की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में यह कहा गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने साथ मौजूद रहने वाले हर छोटे – बड़े अधिकारी और कर्मचारी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके अलावा वह देश के लोगों का भी पूरा ध्यान रखते हैं, उनके मुताबिक़ कोरोना वायरस महामारी के संबंध में जारी किए गए हर दिशा निर्देश का पालन बेहद ज़रूरी है। ताकि इस महामारी के प्रभाव को कम से कम किया जा सके। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -