Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयसोमालिया में अल-शबाब के आतंकियों ने युगांडा के 54 फौजियों को मारा: राष्ट्रपति ने...

सोमालिया में अल-शबाब के आतंकियों ने युगांडा के 54 फौजियों को मारा: राष्ट्रपति ने की पुष्टि, आतंकी संगठन बोला- हमने 137 सैनिकों की ली जान

युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी 3 जून को इन हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युगांडा के 54 शांति सैनिक अल-शबाब के हमले में मारे गए हैं। अपने बयान में मुसेवेनी ने आगे बताया कि इस हमले के बाद युगांडा पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (UPDF) ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 30 मई 2023) तक अपने बेस कैम्प को हासिल किया।

अशांत अफ्रीकी देश सोमालिया में बड़े आतंकी हमले की खबर है। युगांडा ने इस हमले में अपने 54 फौजियों के मारे जाने की पुष्टि की है। हमले का आरोप इस्लामी आतंकी संगठन अल-शबाब पर लगा है। घटना शुक्रवार (27 मई 2023) की है जब आतंकी संगठन के लड़ाकों ने बुलामारेर नामक जगह पर युगांडा के सैन्य कैम्प को निशाना बनाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी (Yoweri Museveni) ने शनिवार (3 जून) को इन हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युगांडा के 54 शांति सैनिक अल-शबाब के हमले में मारे गए हैं। अपने बयान में मुसेवेनी ने आगे बताया कि इस हमले के बाद युगांडा पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (UPDF) ने अदम्य साहस का परिचय दिया और मंगलवार (30 मई 2023) तक अपने बेस कैम्प को फिर से हासिल कर लिया। इस हमले के दौरान सैनिकों को गलत निर्देश देने के आरोप में युगांडा के राष्ट्रपति ने मेजर रैंक के 2 अधिकारियों के कोर्ट मार्शल के आदेश भी दिए।

योवेरी मुसेवेनी ने पिछले हफ्ते ही युगांडा के बेस कैम्प पर हमले की जानकारी तो दी थी लेकिन उन्होंने मृतकों की संख्या का खुलासा नहीं किया था। हालाँकि तब उन्होंने अल-शबाब को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। जानकारी के मुताबिक यह हमला सोमालिया की राजधानी मोगदिशु से 80 मील (130 किलोमीटर) दूर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बुलामारेर में हुआ था। हालाँकि आतंकी संगठन अल-शबाब ने अपने हमले में 137 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। युगांडा के सभी मृतक सैनिक अफ्रीकन यूनियन ट्रांजीशन मिशन इन सोमालिया (ATMIS) के सदस्य थे।

इस बीच गुरुवार (1 जून 2023) को यूनाइटेड स्टेट्स अफ्रीका कमांड (अफ्रीकॉम) द्वारा किए गए जवाबी हवाई हमले में अल-शबाब के 3 आतंकी मारे गए हैं। ये हमला सोमालिया के दक्षिणी बंदरगाह शहर किसमायो से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में वायंता में हुआ है। बताते चलें कि इस्लामी आतंकी संगठन अल-शबाब सोमालिया में इस्लामी शासन को स्थापित करने के लिए वहाँ हमले करता है। वह सोमालिया की वर्तमान सरकार को पश्चिम देश समर्थित मानता है। साल 2022 में सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने भी जवाब में आतंकियों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -