Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजिसने बनाया Google, एलन मस्क की वजह से हुआ उसका तलाक! रिपोर्ट में दावा...

जिसने बनाया Google, एलन मस्क की वजह से हुआ उसका तलाक! रिपोर्ट में दावा – दुनिया के सबसे अमीर शख्स से था बीवी का लव अफेयर, दोनों ने संबंध भी बनाए

अपने रिश्तों में मतभेद की बात कहते हुए सर्गेई ब्रिन ने जनवरी 2022 में तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। लेकिन, साल 2021 में निकोल शनाहन के एलन मस्क से अफेयर की खबर सामने आने के बाद दोनों अलग रह रहे थे।

सर्च इंजिन ‘Google’ के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन और उनकी पत्नी निकोल शनाहन के बीच तलाक हो गया है। दोनों ने 26 मई, 2023 को तलाक दिया था। लेकिन, इसके दस्तावेज अब सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि निकोल शनाहन का दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के साथ अफेयर की खबर के बाद तलाक हुआ है।

‘बिजनेस इनसाइडर’ ने रिपोर्ट में दावा किया है कि अपने रिश्तों में मतभेद की बात कहते हुए सर्गेई ब्रिन ने जनवरी 2022 में तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। लेकिन, साल 2021 में निकोल शनाहन के एलन मस्क से अफेयर की खबर सामने आने के बाद दोनों अलग रह रहे थे। हालाँकि अब आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं।

ब्रिन और शनाहन साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शनाहन कि प्रेग्नेंट होने के बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के दो सप्ताह बाद ही शनाहन ने एक लड़की को जन्म दिया। उनकी बेटी की उम्र अब 4 साल है, जिसकी दोनों के पास जॉइंट कस्टडी रहेगी।

बता दें कि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में एलन मस्क और निकोल शनाहन के संबंधों को लेकर दावे किए थे। यह भी दावा था कि मस्क और शनाहन ने आपस में संबंध बनाए थे। इसके अलावा ‘डेली मेल’ ने भी अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि दिसंबर 2021 में आयोजित हुए मियामी एक आर्ट इवेंट में एलन मस्क और निकोल शनाहन एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन, फिर दोनों अलग हो गए।

शनाहन के साथ अफेयर की खबरें सामने आने के बाद एलन मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बार लिखा था, “सर्गेई और मैं दोस्त हैं। कल रात पार्टी में साथ थे। मैं और निकोल बीते 3 साल में सिर्फ 3 बार ही मिले हैं। इन मुलाकातों के दौरान कई लोग साथ थे। कुछ भी रोमांटिक नहीं था।” इसके अलावा शनाहन भी मस्क के साथ अपने संबंधों के दावे खारिज कर चुकीं हैं।

गौरतलब है कि ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि शनाहन के साथ अफेयर की खबरें सामने आने के बाद एलन मस्क ने घुटने पर बैठकर ब्रिन से माफी माँगी थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि माफी माँगने के बाद ब्रिन और मस्क के बीच संबंध सुधरे नहीं हैं। यानी कि दोनों की दोस्ती भी टूट चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -