Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयतालिबान से बचने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर प्लेन के टायरों पर लटके 3...

तालिबान से बचने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर प्लेन के टायरों पर लटके 3 अफगानी, आसमान से गिरे: देखें वीडियो

वीडियो में एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले अमेरिका के एक प्लेन में जब जगह नहीं मिली तो अफगान के तीन नागरिक उसका टायर पकड़कर ही लटक गए। हालाँकि, तालिबानी आतंकियों से बचने के लिए अफगानिस्तान छोड़ने के सपने की उड़ान उनके गिरने के साथ ही धराशायी हो गई।

तालिबान के कारण अफगानिस्तान के लोग दहशत में हैं। काबुल एयरपोर्ट की तस्वीर इस वक्त बेहद चिंताजनक है। एयरपोर्ट पर हजारों की तादाद में अफगानी नागरिक मौजूद हैं, जो किसी भी तरह से काबुल छोड़कर भागना चाहते हैं। इसके चलते ये लोग कुछ भी करने को तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर काबुल एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले अमेरिका के एक प्लेन में जब जगह नहीं मिली तो अफगान के तीन नागरिक उसका टायर पकड़कर ही लटक गए। हालाँकि, तालिबान से बचने के लिए अफगानिस्तान छोड़ने के सपने की उड़ान उनके गिरने के साथ ही धराशायी हो गई। विमान से तीनों अफगानी नागरिकों के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक पत्रकार द्वारा ट्विटर पर दिल को झकझोर देने वाला वीडियो साझा किया गया है।

मिडिल ईस्ट आई के तुर्की ब्यूरो प्रमुख रागिप सोयलू (Ragip Soylu) ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ अफगान युवकों को एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने से पहले उड़ान के इंजन पर लटका हुआ दिखाया गया था।

स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर पुष्टि की है कि विमान से उनके घर के ऊपर एक शव गिरा है। उनका कहना है कि जब शव छत पर गिरा तो काफी तेज आवाज आई थी।

इस दौरान कुछ और भयानक दृश्य भी सामने आए हैं, जिनमें अफगान के लोग काबुल एयरपोर्ट पर विमान से लटके हुए हैं।

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी पर कब्जा करने के बाद काबुल हवाई अड्डे पर बेहद भयावह दृश्य देखे गए हैं। एयरपोर्ट पर नागरिकों की बेतहाशा भीड़ और न के बराबर सुरक्षा के साथ अराजकता फैल गई है। जल्द से जल्द देश छोड़ने की उम्मीद में यात्रियों को लंबी-लंबी कतारों में हवाईअड्डे पर इंतजार करते हुए देखा गया। सोमवार (16 अगस्त) की सुबह काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हालात बद से बदतर नजर आए। सैकड़ों लोगों को एक एक विमान पर चढ़ने के लिए एक दूसरे के उपर गिरते हुए देखा गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -