Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'लेफ्ट वाले सनकी और पागल, पसंद नहीं देश तो छोड़ दो न!'

‘लेफ्ट वाले सनकी और पागल, पसंद नहीं देश तो छोड़ दो न!’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विपक्ष की चार महिला सांसदों का नाम लिए बिना उन्हें 'पागल' करार दिया है। उन्होंने इन सांसदों पर विपक्षी डेमोक्रैटिक पार्टी को अति वामपंथ की ओर धकेलने का आरोप भी लगाया।

अपने देश की चार डेमोक्रैट सांसदों पर निशाना साधते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया है। एक साथी सांसद की बातों को उद्धृत करते हुए ट्वीट में उन्होंने चार सांसदों को निशाने पर रखने के साथ-साथ विपक्षी डेमोक्रैटिक पार्टी की भी आलोचना की है और उन्हें ‘पागल’ करार दिया है। साथ ही अमेरिका को न पसंद करने वाले अमेरिकियों को देश छोड़ देने की भी सलाह दी है।

‘इन्हें लगता है कि सभी नस्लभेदी और दुष्ट हैं’

चार अमेरिकी सांसदों अलेक्सांद्रिया ओकेशिओ-कोर्टेज़, इल्हान उमर, राशिदा तलैब और आयना प्रेस्ली का नाम लिए बिना ट्रम्प ने लुइसियाना के सीनेटर जॉन केनेडी की बातों को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “चार अमेरिकी महिला सांसदों को लगता है कि अमेरिका का जन्म घृणास्पद है, आज हम पहले से अधिक घृणास्पद हैं, और हम सभी नस्लवादी और दुष्ट हैं। मेरे विचार में वे सभी लेफ्ट वाले सनकी हैं।” अपने तीखे हमलों के लिए अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया में जाने जाने वाले ट्रम्प यहीं पर नहीं रुके, बल्कि उन्होंने यह भी लिखा कि बाकियों को इन्हें नज़रंदाज़ करना चाहिए। “यह इतने मूर्ख हैं कि इन्हीं के लिए शैम्पू की बोतल जैसी सरल चीज़ पर भी इस्तेमाल करने का तरीका लिखा जाता है।”

ट्रम्प ने केनेडी को उद्धृत करते हुए चारों सांसदों पर अपनी ही डेमोक्रेटिक पार्टी को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। उनके ट्वीट के अनुसार इन चारों महिलाओं ने पार्टी को अति वामपंथ की ओर धकेल दिया है। ट्रम्प ने इस बात से भी नाराज दिखे कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी राष्ट्रपति प्रत्याशी के बीच इन चारों महिला संसद की हाँ-में-हाँ मिलाने की होड़ लगी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -