Friday, April 26, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'अपनी बेटी बेच दो, हमलोग काफी पैसे देंगे': UK की महिलाओं को लालच दे...

‘अपनी बेटी बेच दो, हमलोग काफी पैसे देंगे’: UK की महिलाओं को लालच दे रहे मिडिल-ईस्ट मुस्लिमों के कुछ समूह

महिला अपनी बेटी को लेकर 'लोअर मीडो स्कूल' जा रही थी। इसी दौरान उक्त व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ वहाँ आ धमका और उसने रुपए निकाल कर महिला से उसकी बेटी को बेच डालने की पेशकश की। महिला ने इससे साफ़ इनकार कर दिया।

साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने जानकारी दी है कि एक महिला जब अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी तो मिडिल-ईस्ट के 3 लोगों ने उनसे संपर्क किया और लड़की को ख़रीदीने के लिए एक बड़ी धनराशि की पेशकश की। ये ये घटना बुधवार (1 दिसंबर, 2021) को बातेमूर रोड में सुबह के 8:20 बजे हुई। इसके बाद महिला बुरी तरह डर गई और स्कूल की तरफ भाग निकली। मिडिल-ईस्ट के तीनों मुस्लिमों ने उसका पीछा भी किया। जिसने रुपए ऑफर किए, उसकी उम्र 40 वर्ष के करीब रही होगी और स्ट्राइप्स वाली हूडी पहन रखी थी।

साथ ही उसने अपने चेहरे को भी ढक रखा था। महिला अपनी बेटी को लेकर ‘लोअर मीडो स्कूल’ जा रही थी। इसी दौरान उक्त व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ वहाँ आ धमका और उसने रुपए निकाल कर महिला से उसकी बेटी को बेच डालने की पेशकश की। महिला ने इससे साफ़ इनकार कर दिया। पुलिस को उस गाड़ी का नंबर नहीं पता चल सका, जिससे ये आरोपित आए थे। हालाँकि, महिला ने उस गाड़ी के हुलिये को लेकर पुलिस को जानकारी दी है।

बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। पिछले महीने डोनकास्टर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। वहाँ की पुलिस ने बताया था कि टाउन सेंटर स्थित प्राइमार्क दुकान में एक महिला से कुछ लोगों ने उनकी बेटी को बेचने के बदले बड़ी धनराशि देने का लालच दिया था। ये घटना 12 नवंबर, 2021 को शाम के 4 बजे हुई थी। महिला और उसकी बेटी का वो लोग पीछा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्ची को लेकर अभद्र टिप्पणियाँ भी की और उन्हें असहज महसूस कराया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल के मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता के बेटे की लाश लटकी हुई, TMC कार्यकर्ताओं-BJP प्रदेश अध्यक्ष के बीच तनातनी: मर चुकी है राज्य सरकार...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया है कि TMC के गुंडे चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।

नहीं होगा VVPAT पर्चियों का 100% मिलान, EVM से ही होगा चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सारी याचिकाएँ, बैलट पेपर की माँग भी...

सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट वेरिफिकेशन की माँग से जुड़ी सारी याचिकाएँ 26 अप्रैल को खारिज कर दीं। कोर्ट ने बैलट पेपर को लेकर की गई माँग वाली याचिका भी रद्द कीं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe