Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने 75 देशों को दी राहत, चीनी माल पर 125% टैरिफ ठोका: फैसले...

अमेरिका ने 75 देशों को दी राहत, चीनी माल पर 125% टैरिफ ठोका: फैसले से शेयर बाजार में उछाल, ट्रंप बोले- चीन का शोषण नहीं करेंगे बर्दाश्त

राष्ट्रपति ट्रम्प के 90 दिनों के टैरिफ विराम की घोषणा से भारत समेत 75 देशों को बड़ी राहत मिली है। चीन पर आयात शुल्क बढ़ाकर 125% किया गया है इससे ट्रेड वॉर का खतरा भी बढ़ गया है। अमेरिकी शेयर बाजारों में ऐतिहासिक उछाल देखी गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ यानी आयात शुल्क की वृद्धि पर 90 दिन की रोक लगा दी है। इसका फायदा भारत समेत दुनिया के करीब 75 देशों को होगा। हालाँकि चीन को इस छूट से अलग रखा गया है। चीन पर अमेरिका ने टैरिफ की दरें 104% से बढ़ाकर 125% कर दी है। ऐसे में अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर का खतरा मंडरा रहा है।

नई ऊँचाई पर अमेरिकी शेयर बाजार

राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा का असर अमेरिका समेत विश्वभर के शेयर बाजारों पर दिखा। 9 अप्रैल 2025 को अमेरिका के शेयर बाजार डाउ जोंस में ऐतिहासिक 3000 अंकों की उछाल देखी गई। वहीं जापान का मार्केट 10 अप्रैल 2025 को खुलते ही 10 फीसदी उछल गया।

भारतीय शेयर बाजार पर इसका असर देखने को नहीं मिला है क्योंकि 10 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने जब भारत पर टैरिफ लगाया था तो भारत ने रणनीति के तहत जवाबी कार्रवाई नहीं की थी और बातचीत का रास्ता अख्तियार किया था। इसका नतीजा अब सामने आया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को राहत दे दी है।

अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो डाउ जोंस पहली बार 7.87 फीसदी वृद्धि यानी 2963 अंक तक बढ़ा वहीं एसएंडपी 500 में 9.52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टेक्नोलॉजी शेयरों वाला नस्दक के लिए जनवरी 2001 के बाद 9 अप्रैल 2025 सबसे अच्छा दिन था।

राष्ट्रपति ट्रंप के चीन को चेताया

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि उन्होने टैरिफ पर 90 दिनों का विराम लगाया है, दूसरे देशों पर भी रेसिप्रोकल टैरिफ घटा कर 10% कर दिया है। ये फैसला तुरंत लागू हो गया है। चीन को लेकर ट्रंप ने कहा कि वे विश्व बाजारों के प्रति सम्मान नहीं रखते हैं। इसी वजह से अमेरिका चीन से अब 125% दर से टैरिफ वसूलेगा। चीन को समझना पड़ेगा कि अमेरिका समेत विश्व के तमाम देश उसका शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -