Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयरूस यूक्रेन युद्ध के बीच चर्चा में पुतिन की 'गलफ्रेंड': जुड़वा बच्चों को जन्म...

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच चर्चा में पुतिन की ‘गलफ्रेंड’: जुड़वा बच्चों को जन्म देकर हो गई थीं गायब, गोल्ड मेडल जीते, सांसद भी बनीं

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 38 वर्षीय अलीना काबेवा को कथित रूप से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की की लंबे समय से चली आ रही प्रेमिका बताया जा रहा है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि वह पुतिन के जुड़वा बच्चों की माँ हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच, रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की कथित गर्लफ्रेंड बताई जा रही अलीना मराटोव्ना काबेवा (Alina Maratovna Kabaeva) एक बार फिर चर्चा में हैं। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 38 वर्षीय अलीना काबेवा को कथित रूप से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की की लंबे समय से चली आ रही प्रेमिका बताया जा रहा है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि वह पुतिन के जुड़वा बच्चों की माँ हैं। जो एक रूसी राजनीतिज्ञ, मीडिया मैनेजर और एक सेवानिवृत्त रिदमिक जिमनास्ट हैं।

हालाँकि, मीडिया की नज़रों से वह लम्बे समय से गायब हैं लेकिन अभी उनकी फिर से चर्चा है और उनके बारे में कई बातें और अफवाहें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। 2021 के एक रिपोर्ट में उनके आखिरी बयान के हिसाब से उन्होंने दो जुड़वा बच्चों की माँ बनने का दावा किया गया था।

कौन हैं अलीना काबेवा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलीना काबेवा का जन्म 12 मई, 1983 को उज़्बेकिस्तान में हुआ था, जो उस समय सोवियत संघ का हिस्सा था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काबेवा एक खेल परिवार में पली-बढ़ी। उनके पिता मराट कबायव (Marat Kabayev) एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी थे। वहीं उन्हें आखिरी बार ढाई साल पहले देखा गया था। उनके बारे में मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अलीना 2005 के अपने अलगाव तक वह रसियन पुलिसमैन डेविड मुसोलिनी (David Museliani ) के साथ इंगेज थीं।

वहीं पिछले सात साल में पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड के दावे के साथ उनके तीन बच्चों की माँ बनने की भी चर्चा है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि ऐसी अफवाहों को रूसी एजेंसी क्रेमलिन के साथ वेरीफाई करना असंभव है लेकिन ऐसी चर्चाओं का इसलिए भी बल मिलता है क्योंकि रूस के मॉस्को में 2008 एक अलीना को पुतिन की मिस्ट्रेस बताने पर एक आउटलेट को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। ऐसा स्पेक्टेटर की रिपोर्ट में दावा किया गया था।

गौरतलब है कि अलीना ने तीन साल की उम्र में, काबेवा ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने खेल करियर शुरूआत की थी, और अपनी किशोरावस्था में पहुँचते-पहुँचते लयबद्ध जिमनास्टिक में एक उभरता हुआ सितारा बन गई थीं। यहाँ तक कि उन्होंने 2004 के एथेंस खेलों में स्वर्ण और 2000 में सिडनी में कांस्य पदक जीता। काबेवा 2 ओलंपिक पदक, 14 विश्व चैम्पियनशिप पदक और 21 यूरोपीय चैम्पियनशिप पदक के साथ सबसे सफल जिमनास्ट में से एक हैं।

राजनीतिक करियर की शुरुआत

अलीना काबेवा जिम्नास्टिक से सेवानिवृत्त होने पर, राजनीति में अपना करियर शुरू किया। वह संयुक्त रूस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए 2007 और 2014 के बीच रूसी संसद की सदस्य भी थीं।

संसद में अपने समय के दौरान, उन्होंने कई विवादास्पद कानूनों के लिए मतदान किया, जिसमें रूसी समलैंगिक प्रोपेगेंडा कानून भी शामिल है, जो नाबालिगों के बीच “गैर-पारंपरिक यौन संबंधों से जुड़े प्रोपेगेंडा को दंडनीय अपराध बनाता है।

वहीं सितंबर 2014 में, काबेवा ने सबसे बड़े रूसी मीडिया समूह, नेशनल मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में एक पद स्वीकार किया था।

पुतिन की गर्लफ्रेंड होने के दावे को मिली हवा

काबेवा को पहली बार 69 वर्षीय पुतिन से 2008 में जोड़ा गया था, जब मीडिया टाइकून और केजीबी के पूर्व जासूस अलेक्जेंडर लेबेदेव (Alexander Lebedev) द्वारा संचालित एक मास्को समाचार पत्र द्वारा इसकी सूचना दी गई थी। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति ने 2013 में अपनी पत्नी ल्यूडमिला को तलाक दे दिया।

काबेवा – जिसे “रूस की पहली मिस्ट्रेस” कहा गया। उन्होंने इस बात से इनकार करने के लिए यह दावा भी किया कि वह रूसी राष्ट्रपति की सिर्फ साथी है, लेकिन इससे भी इन अफवाहों को नहीं रोका जा सका कि यह जोड़ी एंगेज्ड है, विवाहित है और यहाँ तक ​​​​कि इनका एक गुप्त परिवार भी है। वहीं 2016 में, काबेवा एक अंगूठी पहने हुए सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं, जिसे वह कैमरों से छिपाने की कोशिश करती दिखीं।

अलीना को एक दुर्लभ टीवी साक्षात्कार के दौरान फिर से अंगूठी पहने हुए देखा गया था, जहाँ वह क्रेमलिन के मजबूत व्यक्ति के साथ अपने कथित संबंधों पर कोई नया प्रकाश डालने में विफल रही, जिसके नाम का जिक्र नहीं किया गया था।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि फरवरी 2017 में, काबेवा ने मॉस्को में एक जिमनास्टिक टूर्नामेंट में अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए एक बार फिर पब्लिक रूप से दिखीं थी। जिसके महीनों बाद काबेवा ने इटली में एक आउटिंग पर शादी की अंगूठी के दिखाकर रूसियों को फिर से चिढ़ाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -