Homeराजनीतिबैडमिंटन कोर्ट के खराब हालत के ज़िम्मेदार हैं पीएम मोदी: राहुल गाँधी

बैडमिंटन कोर्ट के खराब हालत के ज़िम्मेदार हैं पीएम मोदी: राहुल गाँधी

एक छात्रा ने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वो बैडमिंटन खेलना चाहती है, लेकिन कोर्ट की हालत खराब है, तो इसका जवाब देते हुए राहुल गाँधी छात्रा को समझाने लगे "उनके लिए बैडमिंटन कोर्ट इसलिए नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने उनका पैसा छीनकर अनिल अंबानी को दे दिया है।"

सभी राजनीतिक पार्टियाँ इस समय चुनावी रैलियाँ करने में जुटी हुई है और साथ ही विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साध रही है। इसी दरम्यान कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ओडिशा के कोरापुट में रैली करने पहुँचे थे। जहाँ वो एक बार फिर से राफेल मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को घेरते दिखे। यहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं से बात की।

इस दौरान एक छात्रा ने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वो बैडमिंटन खेलना चाहती है, लेकिन कोर्ट की हालत खराब है, तो इसका जवाब देते हुए राहुल गाँधी छात्रा को समझाने लगे “उनके लिए बैडमिंटन कोर्ट इसलिए नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने उनका पैसा छीनकर अनिल अंबानी को दे दिया है।”

उन्होंने यह भी कहा “कोरापुट में हवाई जहाज का इंजन बनना था, लेकिन प्रधानमंत्री ने हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी HAL से कॉन्ट्रैक्ट छीनकर अपने दोस्त अनिल अंबानी को दे दिया, जिसने जिंदगी में एक बार भी हवाई जहाज नहीं बनाया है। इस डील की वजह से अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा हुआ।”


राहुल ने कहा कि जितने पैसे का फायदा अनिल अंबानी को पहुँचाया गया है, उतने में तो हिन्दुस्तान में एक साल का मनरेगा चलाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कर्ज माफी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में प्रधानमंत्री ने अमीरों का ₹3.5 लाख करोड़ कर्ज माफ किया है, लेकिन वे किसानों की कर्ज माफी की कोई बात नहीं कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उत्तराखंड में धमकियाँ देने वाले निहंग जसदीप सिंह की अश्लील तस्वीरें वायरल: ‘विक्की थॉमस सिंह’ नाम के एक दूसरे निहंग ने खोली पोल, कहा-...

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मारपीट मामले में लगातार धमकियाँ देने वाले निहंग जसदीप सिंह की अश्लील तस्वीरें सामने आई हैं। एक दूसरे 'जसदीप सिंह थॉमस' नाम के निहंग ने उसकी पोल खोल दी।

UPI के विस्तार से लेकर स्वास्थ्य-सुरक्षा-अंतरिक्ष सहयोग तक… जानिए PM मोदी के दौरे से भारत-सेशेल्स के बीच हुए कौन से 19 समझौते, क्या होगा...

पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे ने दोनों देशों के 50 साल पुराने रिश्तों में नई जान फूँक दी है। इस दौरान 19 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे भारत को वैश्विक पटल पर मजबूती मिलेगी।
- विज्ञापन -