Wednesday, May 1, 2024
Homeदेश-समाजमौसेरी बहन से होना था निकाह, अपनी दूसरी 'बहन' के साथ भाग गया दूल्हा:...

मौसेरी बहन से होना था निकाह, अपनी दूसरी ‘बहन’ के साथ भाग गया दूल्हा: रिश्तों की ऐसी भूल-भुलैया, पुलिस को भी करनी पड़ रही माथापच्ची

ये पूरा मामला बरेली के नवाबगंज का है। वहाँ 6 अगस्त को दोनों ही परिवारों में खुशियाँ छाई हुई थीं। जश्न का माहौल था। दोनों ही तरफ रिश्तेदार आ गए।

उत्तर प्रदेश के बरेली से ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। यहाँ एक मुस्लिम लड़के का अपनी मौसेरी बहन के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप चल रहा था। उस लड़के ने वही रिलेशनशिप अपनी दूसरी मौसेरी बहन यानी उनकी छोटी बहन के साथ भी बना लिया। लेकिन, घर वाले मान नहीं रहे थे। आखिरकार लड़के और उसकी ‘बड़ी प्रेमिका बहन’ के बीच रिश्ते के लिए घर वाले मान गए और निकाह की तारीख भी तय कर दी गई।

निकाह की तारीख रखी गई 6 अगस्त। लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ, वो अब पुलिस थानों के चक्कर और आपसी सर-फुटव्वल के रूप में सामने आ रहा है।

मौसेरी बहन के साथ तय हुई थी शादी, लेकिन फरार हो गया दूल्हा

ये पूरा मामला बरेली के नवाबगंज का है। वहाँ 6 अगस्त को दोनों ही परिवारों में खुशियाँ छाई हुई थीं। जश्न का माहौल था। दोनों ही तरफ रिश्तेदार आ गए। निकाह की तैयारियाँ जोरों पर थी। कुछ रश्में दूल्हे के परिवार और रिश्तेदारों ने दूल्हे के साथ कर भी ली। लेकिन जब बारात के जाने का समय आया, तो दूल्हा ही गायब मिला। खोज-खबर की जाने लगी, तो दुल्हन की बहन भी गायब मिली।

डीएनए की रिपोर्ट में बताया गया है कि दुल्हन के साथ ही दूल्हा उसकी बहन के साथ भी रोमांटिक रिलेशनशिप में था और निकाह वाले दिन वो उसी के साथ फरार हो गया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दूल्हा अपनी मौसेरी बहन के साथ भागा है, दुल्हन और फरारी वाली लड़की के बीच के रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा जा रहा है।

फिर क्या हुआ?

दूल्हे और दुल्हन की बहन, जो कि दूल्हे की भी मौसेरी बहन है, जब फरार हुए तो दुल्हन के घरवाले बड़े नाराज हुए। पुलिस में शिकायत कर दी। अब नवाबगंज पुलिस माथापच्ची कर रही है। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे पक्ष पर केस दायर कर दिया है। वहीं, अमर उजाला की रिपोर्ट कह रही है कि दूल्हा इस रिश्ते से खुश नहीं था, क्योंकि लड़की के साथ उसके संबंधों पर हल्ला कट चुका था और उसकी छोटी बहन के साथ उसके अफेयर के बारे में किसी को पता ही नहीं था।

रोका होने के बाद दूल्हा मुकर गया था, जिसपर छोटी बहन के संबंधों से अनजान दुल्हन के परिजनों ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था।

पंचायत के बाद माना था दूल्हा, आखिरी समय में दे गया गच्चा

दुष्कर्म के केस के बाद पंचायत बैठी और फिर से दोनों के परिजन मान गए, लेकिन दूल्हे के दिल में क्या है, सब इससे अनजान थे और दुल्हन की बहन का इलू-इलू तो अभी छिपा ही हुआ था। खैर, निकाह की तारीख आई, तो दूल्हा अपने घर पर हुई रश्मों में शामिल हुआ, लेकिन बारात के जाने से ठीक पहले फरार हो गया। ‘अमर उजाला’ की रिपोर्ट की मानें तो जिसके साथ लड़का भागा है, वो पीलीभीत की है।

खैर, रिश्ते में भाई-बहन वाला मामला तो है, लेकिन कौन किसका भाई है और कौन किसकी बहन, ये अभी ठीक से क्लियर हो नहीं पा रहा है। फिलहाल, नवाबगंज पुलिस में दुल्हन के पिता ने अपने साढू यानी दूल्हे के पिता के खिलाफ तहरीर दी है और अब इस मामले की जाँच पुलिस कर रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

T20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय टीम घोषित: फिनिशर और मजबूत मिडिल ऑर्डर के बिना जीतेंगे कप? इस टीम से आपको कितनी उम्मीदें?

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी उप-कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी गई है।

भक्तों से चढ़ावा लेने पर तमिलनाडु पुलिस ने 4 पुजारियों को किया गिरफ्तार: जानिए अंग्रेजों का काला कानून हिंदुओं को कैसे कर रहा प्रताड़ित

तमिलनाडु के एक मंदिर के चार पुजारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने भक्तों द्वारा चढ़ाए गए पैसे को अपने घर ले गए।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -