Homeरिपोर्टमीडियाCM शिवराज के नवनियुक्त मीडिया सलाहकार की छुट्टी, पुराने गोमूत्र और मोदी पर तंजिया...

CM शिवराज के नवनियुक्त मीडिया सलाहकार की छुट्टी, पुराने गोमूत्र और मोदी पर तंजिया ट्वीट ने ठोकी आखिरी कील

तुषार ने अपने विवादित ट्वीट्स में पीएम मोदी और हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया था। इससे नेटिजन नाराज हो गए थे और उनकी नियुक्ति को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान की आलोचना की थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए मीडिया सलाहकार तुषार ने मंगलवार (जून 8, 2021) को ट्विटर पर इस जॉब ऑफर को ठुकराने की घोषणा की थी।

तुषार ने लिखा था, “मैंने निर्णय लिया है कि मैं शिवराज सिंह चौहान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं कर पाऊँगा और इस संबंध में सीएम को मैंने अपनी असमर्थता बता दी है।”

तुषार का यह ट्वीट मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नियुक्त होने की घोषणा के 22 घंटे के भीतर आया है।

नियुक्ति की घोषणा होने पर इससे पहले तुषार ने सोमवार को ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, “आप में से कई लोग मुझे पर्दे के पीछे काम करने वाले (नेपथ्य) के तौर पर जानते हैं। मैं साल 2001 से ही देश भर के राजनेताओं और कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम करते आ रहा हूँ।”

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा था, “आज मेरी किस्मत ने मुझे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय में उनके मीडिया सलाहकार के रूप में भेजा है। मुझे अपनी शुभकामनाएँ दें। अधिक जानकारी बाद में।”

तुषार की नियुक्ति की घोषणा होने के कुछ ही देर बाद उनके पुराने ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इस ट्वीट में उन्होंने गोमूत्र के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था।

इनमें से एक में देख सकते हैं कि एक ट्विटर यूजर ने लिखा था कि बाबा रामदेव ने कहा है कि सरकार उन्हें पेट्रोल पंप लगाने की अनुमति दे और वह तेल 35-40 में बेचेंगे। इसके जवाब में तुषार ने कहा था, “गौमूत्र से बनाएँगे? मुझे विश्वास है कि बाबा उस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं, जिसे उदय चोपड़ा कानूनी रूप में चाहते हैं।”

इसके अलावा तुषार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और उनके व्यक्तिगत जीवन को लेकर कटाक्ष किया था।

2014 के बाद जब ‘जय श्रीराम’ ने नाम पर लिचिंग की फेक खबरें आने लगी, तब भी उन्होंने कटाक्ष किया था। तुषार अक्सर विपक्षी दलों की भाषा बोलते नजर आते हैं और इन्ही ट्विट्स के वायरल होने के बाद उन्होंने जॉब ऑफर ठुकराने की घोषणा की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -