Homeरिपोर्टमीडिया'बाढ़ आ जाएगी, अपने ही लोग मरेंगे': सिंधु जल समझौता निलंबित होने से नाराज़...

‘बाढ़ आ जाएगी, अपने ही लोग मरेंगे’: सिंधु जल समझौता निलंबित होने से नाराज़ हुए रवीश कुमार, बोले – पानी रोकना प्रकृति तय करेगी या मोदी के मंत्री?

वो इतने पर ही नहीं रुके, बल्कि 'पानी नहीं देंगे' और 'प्यासा मार देंगे' जैसे सोशल मीडिया में चल रहे संदेशों पर तंज कसते हुए वो यहाँ तक कह गए कि भाजपा को पानी के रूप में एक नया हथियार मिल गया है।

पत्रकार से यूट्यूबर बने रवीश कुमार अब पाकिस्तान के लिए ‘हथियार’ बन रहे हैं। पहलगाम में हुए इस्लामी आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया, अब रवीश कुमार ने भारत द्वारा पाकिस्तान के लिए पानी रोके जाने का मजाक उड़ाया है। रवीश कुमार ने कहा कि क्या ये संभव है कि आप बाँध बनाकर सतलुज और व्यास जैसी नदियों के पानी को रोका जा सके। उन्होंने जल शक्ति मंत्री द्वारा पाकिस्तान को एक बूँद पानी न देने वाले बयान पर भी तंज कसा।

रवीश कुमार ने बेशर्मी से पूछा कि 6 नदियों का पानी रोकना कौन तय करेगा, प्रकृति या मोदी के मंत्री? वो इतने पर ही नहीं रुके, बल्कि ‘पानी नहीं देंगे’ और ‘प्यासा मार देंगे’ जैसे सोशल मीडिया में चल रहे संदेशों पर तंज कसते हुए वो यहाँ तक कह गए कि भाजपा को पानी के रूप में एक नया हथियार मिल गया है। रवीश कुमार ने कहा कि भाजपा लोगों में जोश भरने के लिए ऐसा कह रही है। उन्होंने कहा कि हाउसिंग सोसाइटी के अंकल नहाना -धोना छोड़कर ये सब होता हुआ देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाएँगे।

रवीश कुमार ने आतंकियों को पोषित करने वाले पाकिस्तान की आलोचना करने वाले यूट्यूब चैनलों को ‘गोदी मीडिया’ बताया और कहा कि उनका थंबनेल देखकर लगता है कि इस देश के लोगों ने भले नदियों को अनंतकाल से देखा-पढ़ा सुना है, लेकिन संपादकों-एंकरों-पत्रकारों ने न तो उन नदियों के बारे में कुछ देखा है न पढ़ा है। बता दें कि पाकिस्तानी हैंडल्स पहले से ही नेहा सिंह राठौड़ का वीडियो शेयर करके भारत पर पहलगाम में आतंकी हमला करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। अब उन्हें रवीश कुमार का वीडियो मिल गया।

रवीश कुमार ने 2016 में सिंधु जल समझौते के लिए बने टास्क फ़ोर्स का भी मजाक बनाया। पूरे वीडियो में रवीश कुमार ने एक बार भी नहीं बताया कि इस हमले में हिन्दुओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ’56 इंच’ वाले कटाक्ष का इस्तेमाल किया और कहा कि पाकिस्तान को पानी न देने से भारत में बाढ़ आ जाएगी और अपने ही लोग मरेंगे। उन्होंने कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान भी चलाया। हो सकता है अब पाकिस्तान भी रवीश कुमार का वीडियो शेयर करे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -