Homeरिपोर्टभारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में अपने उच्चायुक्त को बुलाया वापस, पाकिस्तानी उच्चायुक्त को...

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में अपने उच्चायुक्त को बुलाया वापस, पाकिस्तानी उच्चायुक्त को किया तलब

विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उस दलील को भी खारिज किया जिसमें उसने आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इंकार किया था

पुलवामा आतंकी हमले के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब किया है, और पाकिस्तान में मौजूद भारत के उच्चायुक्त को वापस बुलाया है। भारत के विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान अपने यहाँ आतंकी संगठनों पर तुरंत कार्रवाई करे।

विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उस दलील को भी खारिज किया जिसमें उसने आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इंकार किया था, और कहा था कि बिना तथ्यों के आरोप लगाना सही नहीं है।

भारत सरकार ने इस आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान में मौजूद अपने उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस स्वदेश बुला लिया है। विदेश सचिव विजय गोखले ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल मोहम्मद को तलब करते हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को लेकर रोष जाहिर किया।

इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर पहुँचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान घाटी के बडगाम में राजनाथ सिंह, राज्यपाल मलिक और नॉदर्न कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शहीद जवानों की श्रद्धांजलि दी। भारत के पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने इस घटना के बाद आतंक के ख़िलाफ़ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की बात कही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -