Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाRSS और हिंदू नेताओं को मारने की थी साजिश… असम STF ने बांग्लादेशी आतंकी...

RSS और हिंदू नेताओं को मारने की थी साजिश… असम STF ने बांग्लादेशी आतंकी संगठन के 8 आतंकियों को किया गिरफ्तार, छानबीन में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

आतंकियों की पहचान मोहम्मद साब शेख, मिनारुल शेख, अब्बास अली, नूर इस्लाम मंडल, अब्दुल करीम मंडल, मोजीबार रहमान, हमीदुल इस्लाम और इनामुल हक के तौर पर हुई है। ये सभी लोग देश भर में स्लीपन सेल बनाने की गतिविधियों में संलग्न थे। इनमें से साब शेख और अब्बास अली बांग्लादेशी हैं।

भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनकर घूम रहे इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों पर असम एसटीएफ ने चोट की है। इस बार असम की स्पेशल टास्क फोर्स ने बंगाल पुलिस और केरल पुलिस के साथ मिलकर राज्यों में ऑपरेशन ‘प्रघात’ चलाया और 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया।

आतंकियों की पहचान मोहम्मद साब शेख, मिनारुल शेख, अब्बास अली, नूर इस्लाम मंडल, अब्दुल करीम मंडल, मोजीबार रहमान, हमीदुल इस्लाम और इनामुल हक के तौर पर हुई है। ये सभी लोग देश भर में स्लीपन सेल बनाने की गतिविधियों में संलग्न थे। इनमें से साब शेख और अब्बास अली बांग्लादेशी हैं। अब्बास को पहले फर्जी पासपोर्ट मामले में भी अरेस्ट किया जा चुका था लेकिन इस बार गिरफ्तारी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के लिए हुई।

असम पुलिस के स्पेशल डीजीपी हरमीत सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और फलाकाटा में इस्लामी कट्टरपंथियों एक दूसरे से मिले थे। इन बैठकों में हिंदू नेताओं की हत्या की योजना के साथ देश में मजहबी तनाव भड़काकर, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना था।

हालाँकि, पुलिस ने सूचना पाते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी टीमें भेजीं और 17-18 दिसंबर की रात इस मामले में छापेमारी हुई। छानबीन में इनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामान भी मिले।

छानबीन में ये भी जानकारी सामने आई कि केरल और बंगाल में रहकर ये आतंकी किसी मोहम्मद फरहान इसराक के लिए काम कर रहे थे जिसका खुद का संबंध अलकायदा के आतंकियों से है। इसके अलावा उसकी करीबी आतंकी संगठन ‘अंसरुल्लाह बांग्ला टीम’ के सरगना जसीमुद्दीमन से भी है।

पुलिस इस एक्शन को एक बड़ी सफलता मान रही है और आगे देश की सुरक्षा के लिए आतंकियों की प्लानिंग के बारे में पता लगाने में जुटी है। अभी तक यही सामने आया है कि ये आतंकी बंगाल के मुर्शिदाबाद और फलाकाटा में कई बैठकें कर चुके थे। जहाँ नूर इस्लाम मंडल नाम का आतंकी अपने साथियों के साथ आया था और इस बैठक में आरएसएस सदस्यों व हिंदू संगठनों के सदस्यों को मारने की बात हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -