Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाबारामुला के रफियाबाद में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी मुदासिर अहमद को मार...

बारामुला के रफियाबाद में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी मुदासिर अहमद को मार गिराया, 8 दिन पहले ही बना था आतंकी

मारे गए आतंकी की पहचान मुदासिर अहमद बट पुत्र सना-उल्ला-बट निवासी शुतलु के तौर पर हुई है। मुदासिर अहमद नामक यह आतंकी आठ दिन पहले ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। ये मुदासिर अहमद उन्हीं पाँच युवकों में से एक था जिन्हें पुलिस ने बारामुला जिले से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता बताया था।

भारतीय सुरक्षाबलों ने बारामुला जिले के रफियाबाद में जारी एक मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। आशंका जताई जा रही है कि रफियाबाद के इस शुतलु नामक इलाके में अभी और आतंकी भी छिपे हो सकते हैं। जिसके चलते सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रखा है।

इस मारे गए आतंकी की पहचान मुदासिर अहमद बट पुत्र सना-उल्ला-बट निवासी शुतलु के तौर पर हुई है। मुदासिर अहमद नामक यह आतंकी आठ दिन पहले ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। ये मुदासिर अहमद उन्हीं पाँच युवकों में से एक था जिन्हें पुलिस ने बारामुला जिले से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता बताया था। इन युवकों के परिजनों ने संबंधित पुलिस थानों में इनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर अपने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त हुई थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दोपहर बाद जॉइंट ऑपरेशन चलाया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी थी। इस दौरान तलाशी के लिए विशेष नाके भी स्थापित कर दिए गए थे। इस तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबलों ने घर-घर जाकर तलाशी लेना शुरू किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियाँ बरसाना शुरू कर दिया। जिसके कुछ ही मिनटों बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

खबरों के अनुसार जब सुरक्षाकर्मी मुठभेड़ स्थल पर पहुँचे तो वहाँ एक आतंकवादी का शव बरामद हुआ। हालाँकि, सुरक्षाबलों को आशंका है कि वहाँ और आतंकवादी भी हो सकते हैं। जिनकी तलाश में गाँव के सभी मुख्य मार्गों पर नाके लगा, सर्च आपरेशन फिर से शुरू कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -