Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाकश्मीर में हमला कर सकता है इस्लामिक आतंकी संगठन: ख़ुफ़िया एजेंसी की रिपोर्ट

कश्मीर में हमला कर सकता है इस्लामिक आतंकी संगठन: ख़ुफ़िया एजेंसी की रिपोर्ट

सुरक्षाबलों को ख़ुफ़िया एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से सटे राज्य पंजाब में में आतंकवादियों के एक बड़े समूह ने घुसपैठ की है, सुरक्षाबलों को मिले इनपुट में कहा गया कि आतंकवादी रक्षा ठिकानों पर हमले करने के उद्देश्य से योजना बना रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35-ए हटने के बाद से ही कश्मीर की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है, सरकार लगातार इस पूरे मामले को लेकर शांति और स्थिरता बनाये रखने के लिए एक ओर सेना, प्रशासन और पुलिस की मदद ले रही है तो वहीं दूसरी ओर घाटी में सीमा पार से आये घुसपैठिये आतंकवादी घटना को अंजाम देने वाले घात लगाए बैठे हैं।

सुरक्षाबलों को ख़ुफ़िया एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से सटे राज्य पंजाब में में आतंकवादियों के एक बड़े समूह ने घुसपैठ की है, सुरक्षाबलों को मिले इनपुट में कहा गया कि आतंकवादी रक्षा ठिकानों पर हमले करने के उद्देश्य से योजना बना रहे हैं। बता दें कि इस खबर के मिलने के बाद पठानकोट,श्रीनगर, अवन्तीपुरा रक्षा ठिकानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

साल 2016 में पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद यह खुलासा हुआ था कि घटना में संलिप्त चारों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन से ताल्लुक रखते थे। दरअसल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान से लेकर इस्लामिक आतंकवाद के बड़े-बड़े आका बौखलाए बैठे हैं। कश्मीर पर केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद हुर्रियत और अलगाववाद की राजनीति को हमेशा के लिए कुचल दिया है जिसके बाद से ही तमाम इस्लामिक आतंकवादी संगठन और पाक समर्थित हुर्रियत नेता इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -