Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाएंटी-CAA की आड़ में मुस्लिम युवाओं को बहला कर फिदायीन हमले का प्लान: कश्मीरी...

एंटी-CAA की आड़ में मुस्लिम युवाओं को बहला कर फिदायीन हमले का प्लान: कश्मीरी पति-पत्नी गिरफ्तार

“कश्मीर का रहने वाला दम्पति जहाँजैब सामी और उसकी पत्नी हिंदा बसीर बेग को आज हिरासत में लिया गया है। हम औपचारिकता पूरी कर उन्हें जेल भेजेंगे।"

दिल्ली के जामिया नगर से दिल्ली पुलिस ने एक दम्पति को गिरफ्तार किया। कश्मीर के रहने वाले इस दम्पति पर आईएस के खुरासान मॉड्यूल से संबंध रखने का आरोप है। रविवार (8 मार्च, 2020) की सुबह इनकी गिरफ्तारी के बाद इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दम्पति आईएस-खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) के आला आतंकियों से सम्पर्क में था और वर्तमान में नए नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों का फायदा उठा, मुस्लिम युवाओं को भड़का कर आतंकी कार्यवाही करने के लिए उकसा रहा था।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, “कश्मीर का रहने वाला दम्पति जहाँजैब सामी और उसकी पत्नी हिंदा बसीर बेग को आज हिरासत में लिया गया है। हम औपचारिकता पूरी कर उन्हें जेल भेजेंगे।”

जहाँजैब सामी नामक यह व्यक्ति अफगानिस्तान के आईएसकेपी संगठन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सम्पर्क रखने के कारण भारतीय इंटेलिजेंस की नजरों में आया। यह संगठन अफगानिस्तान में आईएस का सहयोगी है। ऐसा मालूम पड़ता है कि यह व्यक्ति फिदायीन हमले की तैयारी में था और इसके लिए हथियारों को भी जमा करने की कोशिश में था।

इंटेलिजेंस के अधिकारियों के अनुसार जहाँजैब सामी आईएस खुरासान विंग के पाकिस्तानी कमांडर हुजैफा अल बाकिस्तानी के सम्पर्क में था, जिसने कश्मीरी युवाओं को रेडिकलाइज कर आतंकी संगठन ज्वाइन करवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

पिछले साल जुलाई में हुजैफा अल बाकिस्तानी की एक ड्रोन हमले में अफगानिस्तान में मौत हो गई थी, जिसकी मौत की पुष्टि आईएस की मीडिया विंग ने “भारतीय एजेंसीज की रातों की नींद उड़ा देने वाले” के रूप में की थी। हुफैजा पहले लश्कर ए तैयबा के साथ जुड़ा हुआ था, जिसने बाद में आईएस ज्वाइन कर ली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -