Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला: भाजपा की राज्य सचिव को बनाया गया निशाना,...

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला: भाजपा की राज्य सचिव को बनाया गया निशाना, दो लोगों की मौत, एक घायल

यह हमला नगर परिषद की चेयरमैन फरीदा खान पर हुआ था। हमले में फरीदा घायल हो गईं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फरीदा भाजपा की राज्य सचिव भी हैं।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने सोमवार (29, मार्च) को नगर परिषद के कार्यालय में फायरिंग कर दी।

हमले में पार्षद रियाज अहमद की मौत हो गई वहीं एक और पार्षद शम्सुद्दीन घायल हो गए। घटना में एक पुलिस कर्मी शफाकत अहमद की भी मौत हुई है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला नगर परिषद की चेयरमैन फरीदा खान पर हुआ था। हमले में फरीदा घायल हो गईं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फरीदा भाजपा की राज्य सचिव भी हैं।

जिस समय यह हमला हुआ, कार्यालय में पार्षदों की मीटिंग चल रही थी। हमले में एक पार्षद रियाज अहमद और एक पुलिस कर्मी शफाकत अहमद की मृत्यु हो गई। एक दूसरे पार्षद शम्सुद्दीन पीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इससे पहले भी कई बार जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले हो चुके हैं। इससे पहले भी आतंकी कई बार भाजपा नेताओं को अपना निशाना बना चुके हैं। पिछले वर्ष कुलगाम में भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद की हत्या कर दी गई थी। अहमद पर हमले से दो दिन पहले काजीगुंड में भाजपा के ही सरपंच आरिफ़ अहमद पर भी आतंकी हमला हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -