Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाTRF कमांडर अफाक सिकंदर, हैदर, इब्राहिम समेत 5 आतंकियों का सेना ने किया सफाया:...

TRF कमांडर अफाक सिकंदर, हैदर, इब्राहिम समेत 5 आतंकियों का सेना ने किया सफाया: J&K के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में टॉप कमांडर अफाक सिकंदर, शकीर, हैदर और इब्राहिम शामिल है और एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को लगातार दूसरे दिन बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सेना ने कुलगाम के पोंबे और गोपालपुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में टॉप कमांडर अफाक सिकंदर, शकीर, हैदर और इब्राहिम शामिल है और एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद अपने ऑपरेशन को अंजाम दिया था। पहले उन्होंने कुलगाम के पोंबे इलाके में तीन आतंकियों का सफाया कर दिया। सुरक्षाबलों ने सुरक्षा के लिहाज से इस इलाके में आवाजाही रोक दी थी और ट्रैफिक को सीमित कर दिया है। इसके अलावा कुलगाम के गोपालपुरा इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है। यहाँ भी दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बताया था कि बीते रविवार को जिस आतंकी ने श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में पुलिसकर्मी पर हमला किया था, उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

बता दें कि पुलिस को हैदरपोरा स्थित एक मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -