Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षारविवार को हमला करने वाले दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, हैदरपोरा के...

रविवार को हमला करने वाले दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, हैदरपोरा के एक मकान में छिपे थे आतंकी

पुलिस को हैदरपोरा स्थित एक मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी...

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने हैदरपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बताया कि बीते रविवार को जिस आतंकी ने श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में पुलिसकर्मी पर हमला किया था, उसे भी मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

दरअसल, पुलिस को हैदरपोरा स्थित एक मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आतंकी की फायरिंग से घायल मकान मालिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। ये मकान मालिक आतंकी के सहयोगी के तौर पर काम कर रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -