Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाNIA ने जेएमबी के 3 आतंकियों को पकड़ा, कर्नाटक में धमाकों की योजना नाकाम

NIA ने जेएमबी के 3 आतंकियों को पकड़ा, कर्नाटक में धमाकों की योजना नाकाम

बेंगलुरु में मिला बम बनाने का यूनिट, बर्धवान बम धमाके के आरोपी हबीबुर रहमान ने एनआईए को जेएमबी के इस मॉड्यूल की दी जानकारी। आईइडी, हैंड ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये कर्नाटक में कई जगहों पर धमाके को अंजाम देने की फिराक में थे। बेंगलुरु के सोलडेवनहल्ली से आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। आतंकियों ने यहां बम बनाने का यूनिट खोल रखा था। मौके से आईइडी, हैंड ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई। बरामद आईइडी पूरी तरह सक्रिय हालत में थे।

रिपोर्टों के मुताबिक, बर्धवान बम धमाके के आरोपी हबीबुर रहमान से एनआईए को जेएमबी के इस मॉड्यूल की जानकारी मिली थी। हबीबुर जनवरी 2019 से एनआईए की कस्टडी में है। हबीबुर से मिली जानकारी के आधार पर एनआईए ने 7 जुलाई को बेंगलुरु में कार्रवाई की।

अपने आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए जेएमबी ने अरसे से कर्नाटक में ठिकाना बना रखा है। इससे पहले, पुलिस ने दो जिंदा बम बेंगलुरु से 50 किमी दूर रामनगर से बरामद किए थे। जमात से जुड़े 28 वर्षीय हबीबुर रहमान शेख उर्फ हबीबुर या शेख की कर्नाटक में गिरफ्तारी होने के कुछ घंटों बाद ही ये बरामदगी हुई थी।

शिकंजा कसने पर जेएमबी ने कुछ समय के लिए अपनी गतिविधियाँ बंद कर दी थी। लेकिन सलाउद्दीन अहमद और जहीदुल इस्लाम की अगुवाई में वह दोबारा पैर पसारने लगा है और अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने की फिराक में है। हाल ही में भारत सरकार ने जेएमबी को प्रतिबंधित किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -