Homeदेश-समाजकैंप में कर रहे थे आराम, TRF आतंकियों ने भून डाला: डॉक्टर समेत 7...

कैंप में कर रहे थे आराम, TRF आतंकियों ने भून डाला: डॉक्टर समेत 7 की मौत, उमर अब्दुल्ला की सरकार बनने के बाद J&K में दूसरा अटैक

मरने वालों में मैकेनिकल अनिल शुक्ला थे जो मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वहीं बिहार के फहीम नासिर, मोहम्मद हारिफ और कलीम को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया और पंजाब के गुरमीत को भी गोलियों से भून डाला गया। इनके अलावा जम्मू कश्मीर के रहने वाले शशि अब्रोल और डॉ शहनवाज भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकी हमला हुआ है। खबर है कि वहाँ आतंकियों ने एक सुरंग में काम कर रहे लोगों के कैंप पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं जिसके बाद 7 लोगों की मौत हो गई। इन 7 लोगों में 6 सुरंग में काम करने वाले लोग और 1 डॉक्टर की हत्या की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरने वालों में मैकेनिकल कर्मचारी अनिल शुक्ला थे जो मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वहीं बिहार के फहीम नासिर, मोहम्मद हारिफ और कलीम को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया और पंजाब के गुरमीत को भी गोलियों से भून डाला गया। इनके अलावा इस सूची में जम्मू कश्मीर के रहने वाले शशि अब्रोल और डॉ शहनवाज भी शामिल हैं।

वहीं घायल लोगों में इंदर यादव, मोहन लाल, मुश्ताक अहमद लोन और इश्फाक अहमद भट और जगतार सिंह हैं। घटना रात के करीब 8:30 बजे हुई। एक चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने हमला उस समय बोला जब खाने की तैयारी चल रही थी तभी अचानक 3 हथियारबंद आतंकी मेस में पहुँचे और वहाँ मौजूद वर्कर्स पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियाँ इतनी मारी गई कि दो गाड़ियाँ भी जलकर खाक हो गई।

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंट फ्रंट’ ने ली है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ये हमला नई सरकार बनने के मात्र 4 दिन बाद ही किया है। इससे पहले भी उमर अब्दुल्ला की सरकार बनने के बाद पहली बार हमला 18 अक्तूबर को हुआ था। हमले में गैर स्थानीय व्यक्ति अशोक चौहान को गोली मारी गई थी

इन हमलों के बाद बता दें कि सेना ने भी संयुक्त टीम बनाकर आतंकियों को निशाना बनाया। ये कार्रवाई सेना ने बारामुला में की। वहाँ संयुक्त टीम ने हथियारों से लैस आतंकी को मार गिराया। इसके साथ एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई। सेना ने छानबीन में उसके पास से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। कहा जा रहा है कि ये हथियार ऐसे थे जैसे वो किसी युद्ध कि तैयारी के लिए सामान जुटा रहा हो। उसके पास एके 47, दो एके मैग्जीन, 57 एके राउंड, दो पिस्टल के अलावा कई खतरनाक हथियार मिले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खंजर से चीरी कोख, निर्वस्त्र की गई बहन… सब भूल जाओ, जिया की चाँद बाली पर लिखो नज्म: पढ़िए Arfa Khanum को क्यों भायी...

इम्तियाज अली की फिल्म में जिया और कीनू की प्रेम कहानी विभाजन की असली वीभत्सता को सूफियाना रोमांस के पीछे छिपाने की शातिर कोशिश है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का प्रोपेगेंडा फेल, श्रद्धालुओं की आस्था अटूट: आँकड़े बता रहे हैं कि अयोध्या में रामलला के दर्शन पर...

सबसे बड़ा सवाल यही है कि मंदिर निर्माण के 5 साल बाद सपा को मंदिर-प्रबंधन की पारदर्शिता की याद क्यों नहीं आई? यह 'चिंता' अचानक तभी क्यों जागी जब 2027 का विधानसभा चुनाव सिर पर है?
- विज्ञापन -