Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा'पाकिस्तान ने अब गड़बड़ की तो फिर नहीं छोड़ेंगे': NSA अजीत डोभाल ने चीन...

‘पाकिस्तान ने अब गड़बड़ की तो फिर नहीं छोड़ेंगे’: NSA अजीत डोभाल ने चीन को फोन कर स्पष्ट बता दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कई देशों के शीर्ष मंत्रियों से की बात

डोभाल ने चीन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, सऊदी अरब, यूएई, रूस और फ्रांस के अपने समकक्षों से भी बात की। उन्होंने अमेरिकी NSA मार्को रुबियो को बताया कि भारत ने केवल आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, किसी पाकिस्तानी नागरिक या सैन्य ठिकाने को नहीं।

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इस कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की और भारत की नपी-तुली कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दिया। डोभाल ने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर पाकिस्तान ने कोई हिमाकत की, तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा।

डोभाल ने चीन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, सऊदी अरब, यूएई, रूस और फ्रांस के अपने समकक्षों से भी बात की। उन्होंने अमेरिकी NSA मार्को रुबियो को बताया कि भारत ने केवल आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, किसी पाकिस्तानी नागरिक या सैन्य ठिकाने को नहीं। भारत ने साफ किया कि उसका इरादा तनाव बढ़ाना नहीं, बल्कि भविष्य के हमलों को रोकना है। डोभाल ने इन देशों को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों के बारे में जानकारी दी।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर जैसे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जो लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के भर्ती केंद्र, प्रशिक्षण शिविर और हथियार डिपो थे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि यह कार्रवाई विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर आधारित थी, जिसने भारत के खिलाफ और हमलों की साजिश का खुलासा किया था। मिस्री ने कहा, “हमारी कार्रवाई सटीक, जिम्मेदार और गैर-उग्रवादी थी। इसका मकसद आतंकी ढांचे को ध्वस्त करना था, न कि युद्ध को बढ़ावा देना।”

चीन ने इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को संयम बरतने की सलाह दी। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं और उन्हें शांति से मसले सुलझाने चाहिए। यह पहली बार है जब चीन ने इस तरह की स्थिति में पाकिस्तान को खुलकर समर्थन देने से परहेज किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -