Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापुलवामा में ऐसे किया गया बड़ा आतंकी हमला नाकाम, बम से लदे कार को...

पुलवामा में ऐसे किया गया बड़ा आतंकी हमला नाकाम, बम से लदे कार को सेना ने उड़ाया

आतंकियों के कार से भागने से लेकर उसे सुबह तक निगरानी में रखा गया। किसी अनहोनी की संभावना को देखते हुए आस-पास से इलाके को खाली करा दिया गया था। बम-निरोधक दस्ता जब आया तो इस कार को कंट्रोल्ड एक्सप्लोजन के जरिए विस्फोट किया गया। वीडियो में आप इस बम की क्षमता और इसकी विस्फोटक तीव्रता को देख सकते हैं।

पुलवामा में 27-28 मई 2020 को एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने पुलवामा के पास एक सैंट्रो गाड़ी की पहचान की। इसमें IED (इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस) प्लांट की गई थी।

सुरक्षाबलों को इस बात की सूचना मिली थी कि एक कार (सैंट्रो) में करीब 20 किलो विस्फोटक है और उसे कहीं लेकर जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कार को घेर लिया। लेकिन कार के भीतर से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी के बीच इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। जब कार की तलाशी ली गई तो इसमें IED का पता चला।

सैंट्रो को पुलवामा के रजपुरा रोड के पास शादीपुरा में पकड़ा गया। बम डिस्पोजल स्क्वायड ने समय रहते ही इसे डिफ्यूज कर दिया। इस पूरे मामले की जाँच अब एनआईए करेगी।

आतंकियों के कार से भागने से लेकर उसे सुबह तक निगरानी में रखा गया। किसी अनहोनी की संभावना को देखते हुए आस-पास से इलाके को खाली करा दिया गया था। बम-निरोधक दस्ता जब आया तो इस कार को कंट्रोल्ड एक्सप्लोजन के जरिए विस्फोट किया गया। ऊपर के वीडियो में आप इस बम की क्षमता और इसकी विस्फोटक तीव्रता को देख सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -