Homeदेश-समाजदेवी-देवताओं की तस्वीरों पर थूका, फिर फाड़ कर जला डाला: यूपी में 2 नन...

देवी-देवताओं की तस्वीरों पर थूका, फिर फाड़ कर जला डाला: यूपी में 2 नन हुईं गिरफ्तार, हिन्दू महिला पर बनाया जा रहा था ईसाई धर्मांतरण का दबाव

विलियम ने ईसाई ननों पर आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने उनके घर में घुस कर देवताओं की तस्वीरों पर थूका और उनको फाड़ कर जला दिया।

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में हिन्दुओं पर धर्मांतरण का दबाव डालने के आरोप में 2 ईसाई ननों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों को फाड़ कर जला देने का भी आरोप है। दोनों आरोपित महिलाओं का संबंध ईसाई मिशनरियों से बताया जा रहा है। दोनों ईसाई मिशनरियों द्वारा संचालित स्थानीय स्कूल सी डी एम हाईस्कूल में सिस्टर के पद पर कार्यरत हैं। इस ममले में हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जताई है। घटना 21 सितम्बर, 2022 (बुधवार) की है।

घटना नखासा थाना क्षेत्र की है। यहाँ के गाँव सिरसानाल में 21 सितम्बर, 2022 को पुलिस को महिलाओं द्वारा धर्मांतरण की शिकायत की सूचना मिली थी। पुलिस को ये भी बताया गया था कि आरोपित महिलाओं ने हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों को जलाया है। घटना की सूचना पर क्षेत्र के SDM और DSP भारी फ़ोर्स के साथ गाँव में पहुँचे। पुलिस के पहुँचने पर पता चला कि क्रिश्चियन मिशनरियों से जुड़ीं रोस मेरी और जिसा नाम की 2 ईसाई महिलाएँ सुनीता नाम की एक महिला के घर जा कर धर्मांतरण का दबाव बना रहीं थीं।

संभल जिले के पुलिस अधीक्षक IPS चक्रेश मिश्रा के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला सुनीता के पति का नाम विलियम है जो वह ईसाई है लेकिन उनकी पत्नी हिन्दू है। SP संभल के अनुसार सुनीता ने इस हरकत का विरोध किया और उनकी ही शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को IPC की धारा 452/504/506 153- A के साथ उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5(1) के तहत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर हालात सामान्य हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए खुद शिकायतकर्ता महिला सुनीता के ईसाई बन चुके पति विलियम ने कहा कि उनकी पत्नी हिन्दू है और उसने भगवान की 4 तस्वीरें लगा रखी हैं। विलियम ने ईसाई ननों पर आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने उनके घर में घुस कर देवी-देवताओं की तस्वीरों पर थूका और उनको फाड़ कर जला दिया। विलियम ने अपनी पत्नी को परेशान बताते हुए न्याय की माँग की।

वहीं शिकायतकर्ता महिला सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे दोनों सिस्टर ईसाई बनने के लिए कह रहीं थी लेकिन मैंने मना कर दिया और हिन्दू ही रहने की बात कही।” सुनीता ने ये भी कहा कि उसके 2 बेटे हैं और वो भी भविष्य में हिन्दू ही रहेंगे।

वहीं पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गौ सेवा से वन संरक्षण तक: भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को कानून के सहारे समझने की कोशिश

जन विश्वास अधिनियम में वन भूमि में पशु चराने पर जेल की सजा हटाकर जुर्माने का प्रावधान करुणा, न्याय और भारतीय मूल्यों के अनुरूप है।

तुमसे ना हो पाएगा दिपके… तुम्हारे ‘लक्षण’ बिलकुल ठीक नहीं लग रहे ‘तिलचट्टों’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का दूसरा प्रदर्शन भी फ्लॉप रहा। इसके बाद अभिजीत दिपके ने अपने तिलचट्टों को भड़काने की कोशिश की।
- विज्ञापन -