Homeसोशल ट्रेंडमाइक से मारा हाथ पर, फोन छीन दूर फेंका: सिंगर आदित्य नारायण ने कॉन्सर्ट...

माइक से मारा हाथ पर, फोन छीन दूर फेंका: सिंगर आदित्य नारायण ने कॉन्सर्ट में की फैन से बदसलूकी, Video देख लोग कह रहे- घमंडी

बॉलीवुड सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में आदित्य नारायण अपने ही कॉन्सर्ट में एक फैन को माइक से मार रहे हैं और उसका फोन फेंकते दिखाई दे रहे है।

बॉलीवुड सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में आदित्य नारायण अपने ही कॉन्सर्ट में एक फैन को माइक से मार रहे हैं और उसका फोन फेंकते दिखाई दे रहे है। आदित्य नारायण का ऐसा बर्ताव देख लोग उनसे नाराज हैं। उन्हें समझाया जा रहा है कि जिन फैन्स की वो इज्जत नहीं कर रहे, आज उन्हीं के वजह से उनको पूछा जाता है।

घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई की है। वहाँ कॉलेज इवेंट में आदित्य नारायण का कॉन्सर्ट रखा गया था। आदित्य स्टेज पर ‘डॉन’ फिल्म का गाना ‘आज की रात होना है क्या’ गाना गा रहे थे और उनके फैन्स नीचे खड़े हो उसे एन्जॉय कर रहे थे। साथ ही उनकी वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान न जाने आदित्य नारायण को क्या हुआ कि वो स्टेज के किनारे पर आए। एक फैन को माइक से मारा और उसके बाद उसका मोबाइल छीनकर उसे दूर फेंक दिया।

आदित्या का यह रवैया कॉन्सर्ट में शामिल लोगों को बिलकुल समझ नहीं आया। वहीं जब वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई तो अलग अलग रिएक्शन आने लगे। कुछ यूजर्स ने कहा कि आदित्य नारायण के पिता बहुत दयालु हैं, लेकिन इनका व्यवहार बिलकुल अलग है।

एक यूजर ने कहा कि ऐसे मामलों में तो पर्सनल प्रॉपर्टी को क्षति पहुँचाने मामले में एफआईआर हुई है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना बर्तावों के लिए कानून है।

यूजर्स पूछ रहे हैं कि आदित्य नारायण की उपलब्धियाँ आखिर हैं क्या तो वो इतना घमंड से पब्लिक प्लेस पर बात करते हैं। लोग उन्हें घमंडी, बद्तमीज आदित कह रहे हैं।

आदित्य नारायण के लिए किए जा रहे कमेंट

लोगों का कहना है कि जिस बच्चे का फोन उठाकर फेंका है उसने या उसके माता-पिता ने भी मेहनत से कमाकर वो फोन लिया होगा। लेकिन आदित्य नारायण ने अपने गुरूर में कुछ नहीं सोचा। ऐसे लोग बिलकुल फैन्स को डिजर्व नहीं करते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -