Homeसोशल ट्रेंड'सोनिया जी रोई या नहीं? आवास में तो मातम पसरा होगा': बाटला हाउस केस...

‘सोनिया जी रोई या नहीं? आवास में तो मातम पसरा होगा’: बाटला हाउस केस में फैसले के बाद ट्रोल हुए सलमान खुर्शीद

"बाटला हाउस एनकाउंटर वाले आतंकवादी आरिज खान को आज कोर्ट ने दोषी करार दे दिया। यह खबर सुनकर मैडम सोनिया जी रोई या नहीं?? कोई बता सकता है क्या? जो दो आतंकवादी उस मुठभेड़ में मारे गए थे उनकी मौत पर मैडम के आँसू नहीं रूके थे यह बात उन्हीं के ख़ास सलमान ख़ुर्शीद साहब ने कही थी।"

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में शामिल आतंकी आरिज खान को दोषी करार दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरिज उर्फ जुनैद के मौका-ए-वारदात पर मौजूद होने को साबित करने में सफल रहा। दोषी की सजा पर फैसले के लिए अदालत ने 15 मार्च की तारीख तय की है।

अदालत के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कॉन्ग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुराना बयान शेयर किए जाने लगा। साथ ही लोग आरिज खान के दोषी होने पर कॉन्ग्रेसी नेता को ट्रोल करने लगे। उस समय सलमान खुर्शीद ने कहा था कि बाटला हाउस की तस्वीरें देख सोनिया गाँधी की आँखों में आँसू आ गए थे।

पूर्व सैनिक और बीजेपी के सदस्य मेजर सुरेंद्र पुनिया ने ट्विटर पर लिखा, “बाटला हाउस एनकाउंटर वाले आतंकवादी आरिज खान को आज कोर्ट ने दोषी करार दे दिया। यह खबर सुनकर मैडम सोनिया जी रोई या नहीं? कोई बता सकता है क्या? जो दो आतंकवादी उस मुठभेड़ में मारे गए थे उनकी मौत पर मैडम के आँसू नहीं रूके थे यह बात उन्हीं के ख़ास सलमान ख़ुर्शीद साहब ने कही थी।”

वहीं नीलंबर पाठक ने लिखा, “सोनिया गाँधी, दिग्वियजय सिंह, सलमान खुर्शीद, अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों जिन्होंने बाटला हाउस एनकाउंटर को फेक बताया था, इस फैसले के बाद पुलिसवालों के परिवार व पूरे देश से माफी माँगेंगे।”

एक अन्य यूजर हर्षवर्धन त्रिपाठी ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे लगा कि आज सोनिया गाँधी भला किस वजह से ट्रेंड में हैं तो पता चला कि सलमान ख़ुर्शीद के मुताबिक़, सोनिया गाँधी जिस वजह से रोईं थीं, वही आज सच हो गई। इंडियन मुजाहिदीन का आतंकवादी आरिज खान 2008 में बाटला हाउस एनकाउंटर में पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या दोषी पाया गया। अब सोनिया जी?”

हंसमुख शाह नाम के व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा, “बाटला हाउस का आतंकी आरिज, दोषी करार दिया गया है, जिसके कारण सोनिया गाँधी छाती पीटकर फूट-फूटकर रोई थीं और ये बात कॉन्ग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने बताई थी। आज तो 10 जनपथ रोड पर सोनिया गाँधी के आवास में मातम पसरा होगा।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “बाटला हाउस एनकाउंटर वाले आतंकवादी आरिज खान को आज कोर्ट ने दोषी करार दे दिया। यह खबर सुनकर मैडम सोनिया रोई या नहीं?? कोई बता सकता है क्या? जो दो आतंकवादी उस मुठभेड़ में मारे गए थे उनकी मौत पर मैडम के आँसू नहीं रूके थे यह बात उन्हीं के ख़ास सलमान ख़ुर्शीद ने कही थी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -