Thursday, May 2, 2024
Homeसोशल ट्रेंडजिस हैंडल से वीडियो डाल-डाल गुनगुन गुप्ता इंस्टाग्राम पर बनी सनसनी, MMS लीक के...

जिस हैंडल से वीडियो डाल-डाल गुनगुन गुप्ता इंस्टाग्राम पर बनी सनसनी, MMS लीक के बाद वह हैंडल हटाया: 60 लाख थे फॉलोवर्स

नगुन गुप्ता इंस्टाग्राम पर 'gungungupta137' यूजरनेम के साथ थीं, लेकिन अगर अब आप इस हैंडल पर जाएँगे तो आपको ये सन्देश दिखेगा - "क्षमा करें, ये पेज उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता ने अपना अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल को हटा दिया है, जिस पर उनके 60 लाख फॉलोवर्स थे। वीडियो कॉल में जिस लड़के के साथ वो दिखाई दे रही थीं, उसका नाम दीपू चावला है। उक्त वीडियो कॉल में वो कपड़े उतार कर अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाती हुई नज़र आई थीं। लोग धड़ल्ले से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे थे, जो कि गलत है। वीडियो वायरल होने के बाद गुनगुन गुप्ता की आत्महत्या की झूठी अफवाह भी उड़ी थी।

गुनगुन गुप्ता इंस्टाग्राम पर ‘gungungupta137’ यूजरनेम के साथ थीं, लेकिन अगर अब आप इस हैंडल पर जाएँगे तो आपको ये सन्देश दिखेगा – “क्षमा करें, ये पेज उपलब्ध नहीं है। जिस लिंक को आप खोज रहे हैं वो या तो हट गया है, या फिर इस पेज को ही हटा दिया गया है। इंस्टाग्राम पर वापस जाएँ।” नीचे संलग्न के गए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कैसे अब गुनगुन गुप्ता का 60 लाख फॉलोवर्स वाला इंस्टाग्राम हैंडल अब या तो डिलीट कर लिया गया है, या डिएक्टिवेट।

गुनगुन गुप्ता ने हटाया अपना इंस्टाग्राम हैंडल

वायरल MMS पर प्रतिक्रिया देते हुए गुनगुन गुप्ता ने कहा है, “बस करो आप सभी। मैं इतनी मजबूत नहीं हूँ। सब बताना है आप सबको। थोड़ा टाइम और। जिन लोगों ने भी इसे एडिट किया है उनका मकसद सिर्फ व्यू हासिल करना और मुझे बदनाम करना है। ऐसे काम किसी की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। और आप लोगों को भी किसी को जज करने का मौक़ा चाहिए। लेकिन कोई बात नहीं। अभी मेरा बुरा समय चल रहा है। जो लोग प्यार करते हैं वो मेरे लिए बहुत कुछ हैं। आशा करती हूँ आप लोग इस दीपावली में खुश होंगे।” उन्होंने रोती हुई इमोजी भी शेयर की।

गुनगुन गुप्ता को TikTok से पहचान मिली थी, लेकिन चीन के एप्स को प्रतिबंधित किए जाने के क्रम में भारत सरकार ने टिकटॉक पर भी बैन लगा दिया, जिसके बाद वो इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगीं। ‘बचपन का प्यार नहीं भूल जाना रे’ पर रील बनाने के बाद उन्हें 10 करोड़ व्यूज रिकॉर्ड मिले थे। वायरल वीडियो में वीडियो कॉल पर निजी अंग दिखाती गुनगुन को एक लड़का एक्सप्रेशंस देता दिख रहा था। टेलीग्राम पर इसे शेयर किया जा रहा था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु…. हर जगह OBC का हक मार रहे मुस्लिम, यूँ ही PM मोदी को नहीं कहना पड़ा- मेरे जीते जी...

पीएम मोदी ने कहा कि वे जब तक जिंदा हैं, तब तक देश में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने देंगे। हालाँकि, कुछ राज्यों में मुस्लिम आरक्षण है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन: हनुमानगढ़ी में आशीर्वाद लेने के बाद सरयू घाट पर सांध्य आरती में भी हुईं...

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुँची। राष्ट्रपति ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। वहाँ पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करने पहुंचीं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -