Homeसोशल ट्रेंडIPL 2023 ऑक्शन: 9 गुना अधिक भाव पर बिके हैरी ब्रूक, लेकिन चर्चा काव्या...

IPL 2023 ऑक्शन: 9 गुना अधिक भाव पर बिके हैरी ब्रूक, लेकिन चर्चा काव्या मारान की, नेटिजन्स बोले- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है

काव्या मारान आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में भी ऑक्शन टेबल पर नजर आईं थीं। तब, बहुत सारे क्रिकेट फैंस इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे थे। ठीक इसी तरह आईपीएल 2023 की नीलामी में भी काव्या को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की नीलामी में सभी टीमें अपनी जरूरतों के हिसाब से प्लेयर्स को ट्रेड करती नजर आ रही हैं। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद की ऑक्शन टेबल पर नजर आने वाली काव्या मारान का नाम (#KavyaMaran) ट्विटर से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है।

कौन हैं काव्या मारान?

इससे पहले काव्या मारान आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में भी ऑक्शन टेबल पर नजर आईं थीं। तब, बहुत सारे क्रिकेट फैंस इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे थे। ठीक इसी तरह आईपीएल 2023 की नीलामी में भी काव्या को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

दरअसल, काव्या मारान सन ग्रुप (Sun Group) के मालिक कलानिधि मारान की बेटी हैं। कलानिधि मारान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मालिक हैं। वहीं, काव्या मारान सनराइजर्स में CEO पद पर हैं। इसके अलावा, वह सन टीवी नेटवर्क के ओटीटी प्लेटफॉर्म के सन नेक्स्ट (Sun NXT) की भी प्रमुख हैं।

ट्रेंड पर क्यों हैं काव्या मारान?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काव्या मारान के ट्रेंड होने की पहली वजह यह है कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन लड़की है जो सनराइजर्स के लिए प्लेयर्स को ट्रेड कर रही है। वहीं, दूसरी वजह यह है कि काव्या ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) को 13.25 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा है। यह कीमत ब्रूक के बेस प्राइस 1.5 करोड़ से करीब 9 गुना अधिक है। वहीं, उन्होंने मयंक अग्रवाल के लिए 8.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। ऐसे में, नेटिजन्स ने काव्या मारान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने कहा कि वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है तो किसी ने उनसे पूछा कि आखिर वो क्या कर रही हैं।

हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदने को लेकर सिद्धार्थ पटेल नामक यूजर ने मीम शेयर करते हुए ट्वीट किया है, “जब काव्या मारान ने हैरी ब्रूक को 13 करोड़ में खरीदा तब सनराइजर्स के फैंस काव्या को कहते हैं- आप ओवर मोटिवेट हो गए हो थोड़ा प्रैक्टिकल होकर सोचो।”

Rampy नामक यूजर ने एक मीम शेयर किया। इसमें हैरी ब्रूक को काव्या मारान की गोद में दिखाया गया है। यूजर ने ट्वीट कर लिखा, “अगली पीढ़ी का सुपर स्टार यहाँ है, हैरी ब्रूक..”

Vaibhav walde नामक यूजर ने ट्वीट किया, “अगर इस बंदी को शिद्दत से चाहूँगा तो मिलेगी क्या”?

IPL 2023 की नीलामी में काव्या मारान द्वारा प्लेयर्स पर पैसा लुटाने को लेकर Jal Sain नामक ट्विटर यूजर ने लिखा, हैरी ब्रूक 13.25 करोड़ कुछ ज्यादा नहीं हो गया”

कुछ अन्य यूजर्स ने मीम शेयर करते हुए काव्या मारान को ट्रोल किया है::

बता दें कि इस बार आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सैम कुर्रन हैं। उन्हें पंजाब किग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -