Homeसोशल ट्रेंडNDTV ही है असली 'गोदी मीडिया'... कॉन्ग्रेस ने आज डिक्लियर कर दिया: सोशल मीडिया...

NDTV ही है असली ‘गोदी मीडिया’… कॉन्ग्रेस ने आज डिक्लियर कर दिया: सोशल मीडिया पर लोग माँग रहे सफाई

कॉन्ग्रेसी नेता से लेकर कॉन्ग्रेसी खेमे के तथाकथित पत्रकार लोग भी NDTV पर टूट पड़े। जो अब तक BJP को घेरने के लिए गोदी मीडिया जैसे विशेषणों का प्रयोग करते थे, खुद उनके माथे पर उनके ही समर्थक 'गोदी मीडिया' गोद गए।

कॉन्ग्रेस पार्टी की मीटिंग हुई। आंतरिक लोकतंत्र के लिए। मीटिंग में युवा राहुल गाँधी ने कह दिया कि जो लोग लेटरबाजी कर रहे थे वो सब BJP से मिले हुए हैं। युवा पूर्व अध्यक्ष की बात पर वरिष्ठ नेता लोग भड़क गए। कपिल सिब्बल ने बात सार्वजनिक कर दी। गुलाम नबी आजाद ने तो इस्तीफे की ही पेशकश कर दी।

देश की सबसे पुरानी पार्टी में इतनी उठा-पटक हो और समाचार चैनल वाले बैठे रहें, यह संभव नहीं। NDTV भी बैठा नहीं रह पाया। हालाँकि कॉन्ग्रेस के मामले में पहले वो फूँक-फूक कर कदम रखता था, आज स्लिप कर गया। स्लिप कर गया तो खामियाजा भी उठाना पड़ा।

NDTV ने एक ट्वीट किया, सूत्रों के हवाले से। पहले ये ट्वीट देखिए।

यह ट्वीट पत्रकारिता के एकमात्र स्तंभ NDTV के गले की फाँस बन गया। कॉन्ग्रेसी नेता से लेकर कॉन्ग्रेसी खेमे के तथाकथित पत्रकार लोग भी NDTV पर टूट पड़े। जो अब तक BJP को घेरने के लिए गोदी मीडिया जैसे विशेषणों का प्रयोग करते थे, खुद उनके माथे पर उनके ही समर्थक ‘गोदी मीडिया’ गोद गए।

कॉन्ग्रेस के नेता तक NDTV को फेक न्यूज फैलाने वाला सोर्स बताने लगे।

फिर कूदे तथाकथित पत्रकार, जो अब तक NDTV के साथ मिलकर गोदी मीडिया-गोदी मीडिया खेल रहे थे। एक दिन भी बर्दाश्त नहीं कर सके गाँधी-भक्ति के खिलाफ, जो सुबह-शाम भक्त की माला जप कर दूसरों को संबोधित करते हैं।

चोट दिल पर लगी है, बड़ी जोर लगी है। इसलिए एक कॉन्ग्रेसी ने तो NDTV को गोदी मीडिया कहने से ही इनकार कर दिया। उसने नया नाम दिया है – झाड़ू मीडिया।

गाँधी जैसे मिलते-जुलते नाम वाले पाँधी ने तो कमाल ही कर दिया। परोक्ष रूप से उन्होंने NDTV पर बिकाऊ होने का आरोप तक लगा डाला।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -