Homeसोशल ट्रेंडजिसकी बाँहों में बड़ी-बड़ी हीरोइनें, वो बिस्तर में वैक्सिंग लेडी के साथ… Orry का...

जिसकी बाँहों में बड़ी-बड़ी हीरोइनें, वो बिस्तर में वैक्सिंग लेडी के साथ… Orry का ‘जॉब’ सुनकर नेटिजन्स ने माथा पकड़ा

वीडियो में उससे पूछा जाता है कि वो करता क्या है। इस पर ऑरी जवाब देता है- आप जॉब करते हो आप जॉबर हो, आप पेंट करते हो आप पेंटर हो…आई लिव आई एम अ लिवर।

बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के साथ क्लोज फोटो खिंचाने वाला ऑरी आजकल खूब चर्चा में है। उसकी तस्वीरों को देख कई मीम उस पर बन चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में वो इतना फेमस हो गया है कि उसके इंटरव्यू भी लिए जाने लगे। MenXP ने हाल में उससे बातचीत की थी। इसमें उससे पूछा गया था कि आखिर वो करता क्या है। इसपर उसने जो जवाब दिया वो अब वायरल है और नेटीजन्स उससे मजे ले रहे हैं।

वीडियो में उससे पूछा जाता है कि वो करता क्या है। इस पर ऑरी जवाब देता है- “आप जॉब करते हो आप जॉबर हो, आप पेंट करते हो आप पेंटर हो…आई लिव आई एम अ लिवर।”

उसकी इस वीडियो को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं और उसी की लाइन लेकर क्रिएटिव कमेंट कर रहे हैं। किसी ने इस पर मजे लेते हुए कहा-“नॉट किडिन… डोंट वॉन्ट बी अ किडनी।” तो एक ने कहा- ‘आई एम बाल्ड, सो आई एम ब्लैडर।”

बता देते हैं कि ऑरी का असली नाम ओरहान अवात्रामणि है। स्टार किड्स के साथ उसे बाँहों में बाँहें डाले कई बार देखा गया है। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी उसके पोस्ट्स पर कमेंट करती हैं। उसे एक बड़े कारोबारी का बेटा भी बताया जाता है। वो अमीरी, टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्रादा जैसे ब्रांड्स के साथ भी जुड़ा हुआ है। हॉलीवुड में किम कार्दशियन और काइली जेनर तक के साथ वो दिख चुका है।

Menxp ने उसका इंटरव्यू 9 नवंबर को लिया था। इस इंटरव्यू में उसने बातों को घुमा-घुमा कर अपने बारे में जानकारी दी। इंटरव्यू की हाईलाइट में ऑरी यह भी बताता है कि लास्ट महिला जो उसके साथ संबंध बनाए हो वो उसकी वैक्सिंग करने वाली महिला थी। इसके अलावा वो अपने बारे में बताता है कि उससे दोस्ती करने के लिए लोगों को फेमस होना पड़ेगा। अपने आप को ऑरी मार्केटिंग जीनियस बताते हैं और कहते हैं कि उन्हें दुनिया में सबसे अच्छी घूमने की जगह चंडीगढ़ लगती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकी भिंडरावाले की तारीफ से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक: भारत विरोधी गुनिशा कौर से मिलिए, जो बनाई गई अमेरिका के USCIRF की कमिश्नर

गुनीशा ने 'सिख्स फॉर जस्टिस' के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को 'सिख कार्यकर्ता' और मृत आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को सिर्फ 'कनाडाई नागरिक' बताया।

कानपुर में ITBP जवानों के कमिश्नरेट घेराव की खबर फर्जी: माँ का हाथ काटने के मामले में पुलिस-CMO करेंगे दोबारा जाँच, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ITBP जवानों के कमिश्नरेट घेराव की खबर निकली फर्जी, माँ का हाथ कटने के मामले में दोबारा जाँच शुरू हुई।
- विज्ञापन -