Homeसोशल ट्रेंडदाँतों से लाल रिबन काट किया उद्घाटन, कंगाल पाकिस्तान के 'गरीब' मंत्री का वीडियो...

दाँतों से लाल रिबन काट किया उद्घाटन, कंगाल पाकिस्तान के ‘गरीब’ मंत्री का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मंत्री फयाज अल हसन चौहान का मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसा लेकिन किया नहीं जाना चाहिए। देश के लिए अपने दाँत तक को कैंची बना देने की इस कला पर उनकी तारीफ होनी चाहिए।

पाकिस्तान में एक मंत्री हैं, वहाँ की पंजाब सरकार में। फयाज अल हसन चौहान। जेल मंत्री हैं और पंजाब सरकार के प्रवक्ता भी। ट्विटर पर आप इन्हें @Fayazchohanpti के हैंडल पर देख सकते हैं। फिलहाल अपने दाँतों को लेकर चर्चा में हैं।

चूहों से भी तेज दाँत हैं फयाज अल हसन चौहान के। वैसे हैं इंसान ही, यह पक्का है। दरअसल मंत्री साहब बेचारे एक शोरूम का उद्घाटन करने आए थे। कंगाल और चीन के टुकड़ों पर पलने वाले देश पाकिस्तान में ढंग की एक कैंची भी नहीं है, यह शोरूम वालों ने साक्षात दिखा दिया।

पाकिस्तानी मंत्री फयाज अल हसन चौहान ने लेकिन ड्रामा नहीं किया। देश की कंगाली को वीडियो के सामने उजागर होता देख भी संयम में रहे। कैंची की जगह शोरूम का उद्घाटन दाँत से लाल वाला रिबन काट कर किया।

सोशल मीडिया पर इसके लिए उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसा लेकिन किया नहीं जाना चाहिए। देश के लिए अपने दाँत तक को कैंची बना देने की इस कला पर उनकी तारीफ होनी चाहिए। क्यों? क्योंकि कुछ मंत्री/विधायक तो देश के लिए पैंट-शर्ट तक नहीं पहन पाते। अंडरवियर में घूमने लगते हैं।

मंत्री ने अगर कभी ट्वीट डिलीट कर दिया तो मजा अधूरा न रह जाए, इसके लिए YouTube वीडियो भी

पाकिस्तानी मंत्री फयाज अल हसन चौहान की तरह एक और देशभक्त मंत्री वहाँ हैं। ये जेल मंत्री (एक राज्य के) हैं, वो रेल मंत्री। शेख राशिद। वो इतने बड़े देशभक्त हैं कि उन्होंने सभी वैज्ञानिकों को थूक चटाते हुए बम तक बना लिया था। ऐसा बम, जो सिर्फ और सिर्फ काफिरों को नुकसान पहुँचाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -