Homeसोशल ट्रेंडपाकिस्तानी महिला ने सरेआम छेड़ा एक मर्द को, किसी ने वीडियो बना करवाया गिरफ़्तार:...

पाकिस्तानी महिला ने सरेआम छेड़ा एक मर्द को, किसी ने वीडियो बना करवाया गिरफ़्तार: Video Viral

वीडियो वायरल होने की वजह से महिला और उसके साथी मदीना भाग गए। लेकिन, उन्हें वहाँ पर गिरफ़्तार कर जेद्दाह में क़ानूनी अधिकारियों को रेफ़र कर दिया गया। गिरफ़्तारी से पहले वीडियो वायरल हो गया।

सऊदी अधिकारियों ने मंगलवार (19 नवंबर) को जेद्दा के कॉर्निश में एक पुरुष को “मौखिक रूप से परेशान करने वाली” पाकिस्तानी मूल की महिला को गिरफ़्तार किया है।

दरअसल, महिला एक कार की पिछली सीट पर बैठी हुई थी और शायद इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पी रही थी। तभी किसी ने कार की खिड़की से पुरुषों को हूटिंग करने का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना का यह वीडियो ट्विटर पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सऊदी अरब की Okaz न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, प्रतिवादी और उसके साथ जो लोग सऊदी भाषा में संवाद करते दिखाई दिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला पाकिस्तानी मूल की है और ब्यूटीशियन के रूप में काम करती है।

वायरल हुए वीडियो में, महिला को अरबी भाषा में बोलते हुए सुना और देखा जा सकता है। इसमें वो यह कहती हुई नज़र आती है, “अगर उसका अबाया सुंदर होता, तो मैं उसके साथ छेड़खानी करती।”

Okaz न्यूज़ एजेंसी से बात करने वाले सूत्रो ने कहा कि वीडियो वायरल होने की वजह से महिला और उसके साथी मदीना भाग गए। लेकिन, उन्हें वहाँ पर गिरफ़्तार कर जेद्दाह में क़ानूनी अधिकारियों को रेफ़र कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गिरफ़्तारी से पहले ट्विटर पर एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें महिला ने रोते हुए माफ़ी माँगी और कहा कि उसका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था।

सऊदी में इस वीडियो पर लोगों ने तमाम नाराज़गी भरी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने इस बात को लेकर संतोष जताया कि महिला के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई क्योंकि उसने सऊदी शासन के नियमों का उल्लंघन किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -