Homeसोशल ट्रेंड'मुसलमान एक्टर शाहरुख खान का बेटा है... इसलिए आर्यन खान को बनाया जा रहा...

‘मुसलमान एक्टर शाहरुख खान का बेटा है… इसलिए आर्यन खान को बनाया जा रहा निशाना’ – सोशल मीडिया पर ऐसे बचाया जा रहा

आर्यन मुसलमान है... क्योंकि उसके पिता शाहरुख मुसलमान हैं। इसी कारण से उसे तंग किया जा रहा है। गोदी मीडिया टारगेट कर रही है। - यह सब कुछ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

हिंदी सिनेमा में काम करके पैसे कमाना रोजगार का एक माध्यम है। हमारी-आपकी नौकरी की तरह। कुछ लोग इसमें भी हिंदू-मुस्लिम खोज लेते हैं। यह खेल खासकर तब खेला जाता है, जब कोई ‘अपना’ फँस जाता है। फिलहाल यह खेल शाहरुख खान के नाम पर खेला जा रहा है। क्यों? क्योंकि उनका बेटा आर्यन ड्रग्स मामलों में फँस गया है।

NCB (Narcotics Control Bureau) एक संस्था है। यह अवैध ड्रग्स वगैरह करने के लिए भारत के लोगों की बजाता है। शाहरुख का बेटा आर्यन भी ड्रग्स मामलों में पकड़ा गया है, भारत का नागरिक है… तो उसको भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अभी तक की कहानी या खबर आम बात है। सबके साथ ऐसा होता है, ऐसा ही होना चाहिए। अब खास बात। खास बात किसी के हिरासत में होने की नहीं। खास बात हिरासत में होने वाले के धर्म की। आर्यन मुसलमान है… क्योंकि उसके पिता शाहरुख मुसलमान हैं, भले पैदा करने वाली माँ की पैदाइश हिंदू धर्म की है।

यह सारी बात सोशल मीडिया पर चल रही है। शाहरुख मुसलमान है, आर्यन मुसलमान है… गोदी मीडिया इनको धर्म के कारण टारगेट कर रही है… आदि-इत्यादि। और ऐसा करने वाले चंद चिंदी चोर सोशल मीडिया यूजर नहीं हैं बल्कि ट्विटर के VVIP ब्लूटिक वाले भी ऐसा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आर्यन ड्रग्स मामले को हिंदू-मुस्लिम का एंगल देने का प्रयास किया जाएगा – यह बहुत सारे यूजर्स ने पहले से सोच लिया था। जरा इन यूजर्स को भी पढ़ लें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -