Homeसोशल ट्रेंडकॉन्ग्रेस MLA से उनकी पत्नी ने कहा- 'मेरे हसबैंड मुझे प्यार नहीं करते', TikTok...

कॉन्ग्रेस MLA से उनकी पत्नी ने कहा- ‘मेरे हसबैंड मुझे प्यार नहीं करते’, TikTok वीडियो वायरल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कॉन्ग्रेस विधायक बहुत परेशान चल रहे हैं। विधायक ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि जिन लोगो ने हैक कर वीडियो वायरल किया है वो हमारे विरोधी हैं।

टिकटॉक (TikTOk) नामक मोबाइल एप्प लगातार युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रही है। लेकिन इस मोबाइल एप्प के आकर्षण से नेता भी अछूते नहीं रह गए हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बिहार कॉन्ग्रेस MLA बंटी चौधरी और उनकी पत्नी का। जिसमें वो मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के गाने ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ पर एक्टिंग कर रहे हैं।

बिहार के जमुई में इन दिनों स्थानीय कॉन्ग्रेस MLA बंटी चौधरी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सिकंदरा के विधायक अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं जो शायद उन्होंने ही बनाया भी है।

इस वीडियो के बीच-बीच में विधायक बंटी चौधरी भी इसमें उनका साथ देते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कॉन्ग्रेस विधायक बहुत परेशान चल रहे हैं। विधायक ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि जिन लोगो ने हैक कर वीडियो वायरल किया है वो हमारे विरोधी हैं। पर उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है क्योंकि तमाम लोग विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी और उनकी पत्नी का टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी फैला रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -