Homeसोशल ट्रेंडश्रीलंका में पेट्रोल पंप पर लोगों को चाय पिलाते नजर आए वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर:...

श्रीलंका में पेट्रोल पंप पर लोगों को चाय पिलाते नजर आए वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर: ईंधन संकट के बीच रोशन महानामा की तस्वीरें वायरल

चीनी कर्ज के जाल में फँसकर श्रीलंका में हालत हर बीतते दिन के साथ बदतर होती जा रही है। लोगों को मूलभूत चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। विदेसी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है।

श्रीलंका इन दिनों अपने इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय संकट (Sri Lanka Economic Crisis) से जूझ रहा है। इसी बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में 1996 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके महानामा पेट्रोल पंप पर लोगों को चाय और बन परोसते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, इस संकट की घड़ी में महानामा लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। पूर्व क्रिकेटर महानामा पेट्रोल पंप पर लोगों को उनकी जरूरतों का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही उन्होंने श्रीलंका के लिए इस बेहद मुश्किल वक्त में लोगों से एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “हमने वार्ड प्लेस और विजेरामा मावथा के आसपास पेट्रोल के लिए लाइन में लगे लोगों के लिए चाय और बन परोसने का काम किया। ये कतारें हर दिन लंबी होती जा रही हैं। ऐसे में लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। कृपया, पेट्रोल की कतारों में लगे लोग अपना ध्यान रखें और एक-दूसरे की मदद करें।”

उल्लेखनीय है कि चीनी (China) कर्ज के जाल में फँसकर श्रीलंका (Sri Lanka) में हालत हर बीतते दिन के साथ बदतर होती जा रही है। लोगों को मूलभूत चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। विदेसी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है। महँगाई इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। देश ईंधन के आयात लिए भी संघर्ष कर रहा है। अनुमान है कि यहाँ पेट्रोल और डीजल का मौजूदा स्टॉक कुछ वक्त में खत्म हो सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लाला जगत नारायण से लेकर ML मनचंदा तक: खाालिस्तानी आतंकवादियों का निशाना बने पत्रकारों की कहानी

खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू पत्रकार ही नहीं थे। अलगाववाद को खारिज करने वाले सिख पत्रकारों को भी गद्दार बताकर मारा गया।

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।
- विज्ञापन -