Homeसोशल ट्रेंडतेलंगाना: TikTok पे पुलिस वैन से IG को 'धमकी', विवादों में गृहमंत्री के पोते...

तेलंगाना: TikTok पे पुलिस वैन से IG को ‘धमकी’, विवादों में गृहमंत्री के पोते फुरकान का वीडियो

वीडियो में फुरकान अहमद के साथ बैठा अन्य व्यक्ति अचानक नीचे उतरता है और एक फिल्म के डॉयलाग पर होंठ हिलाता है और कथित रूप से आईजी रैंक के एक अधिकारी को 'धमकाता' है।

TikTok एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। कल ही एक भड़काऊ TikTok वीडियो को लेकर बॉलीवुड कलाकार एजाज खान को गिरफ्तार किया गया है। अब तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली के पोते फुरकान अहमद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका पोता पुलिस वैन के ऊपर बैठकर टिक-टॉक वीडियो बना रहा है। वीडियो में, एक और युवक है जो एक IG के लिए फिल्म का डायलॉग बोल रहा है।

इस वीडियो में गृह मंत्री का पोता फुरकान अहमद IG को संभलने की धमकी दे रहा है और परिणाम भुगतने के लिए कह रहा है। फुरकान अहमद के इस टिक-टॉक वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालाँकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है।

2 दिन पहले बनाया गया था वीडियो

वीडियो में फुरकान अहमद के साथ बैठा अन्य व्यक्ति अचानक नीचे उतरता है और एक फिल्म के डॉयलाग पर होंठ हिलाता है और कथित रूप से आईजी रैंक के एक अधिकारी को ‘धमकाता’ है। इस वीडियो क्लिप को लेकर गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा कि वे दो दिन पहले एक समारोह में यकतपुर गए थे, जहाँ एक स्थानीय व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया था।

इस वीडियो के विवादों में आने के बाद तेलंगाना के गृह मंत्री ने कहा, “मेरा पोता सिर्फ वाहन के ऊपर बैठा था और किसी स्थानीय व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया। हम इसकी जाँच करेंगे। मेरे पोते का इससे कोई लेना-देना नहीं है।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस के सभी वाहन डीजीपी के नाम के तहत पंजीकृत हैं और यह वाहन गृह मंत्री को आवंटित था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -