पीड़ित छात्रा के मुताबिक संजय, सचिन और दुर्गेश ने किस से और कितने पैसे मॉंगे इसकी उसे जानकारी नहीं है। परेशान करने के लिए इस मामले में उसका नाम शामिल किया गया है। दबाव बनाने की कोशिश हो रही है ताकि चिन्मयानंद के खिलाफ वह मजबूत पैरवी न कर सके।
"SIT ने आउटगोइंग व इनकमिंग कॉल का ब्योरा निकालकर इसे जाँच में शामिल किया है। निर्णायक साक्ष्य होने की वजह से छात्रा का नाम इसमें शामिल किया गया। अन्य आरोपितों के बयान भी यह दर्शाते हैं कि छात्रा इसमें शामिल थी। हमारी जाँच जारी है।"
एसआईटी का दावा है कि अश्लील वार्तालाप और मसाज सहित लगभग सभी आरो चिन्मयानन्द ने कबूल कर लिए हैं। इनके बारे में विस्तार से बताने से मना किया है, क्योंकि उसे अपने किए पर शर्म आ रही है। SIT परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की भी जाँच कर रही है।
एसआईटी ने चिन्मयानंद के अश्लील वीडियो के बदले 5 करोड़ रुपए माँगने के आरोप में पीड़ित छात्रा के साथी संजय सिंह, उसके चचेरे भाई विक्रम और मौसेरे भाई सचिन सेंगर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा तीनों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, वहाँ से तीनों को जेल...
ओडिशा में केंद्र द्वारा संशोधित पॉस्को अधिनियम के अंतर्गत मृत्युदंड दिए जाने का यह चौथा मामला है। मुश्ताक बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में अपनी करनी छिपाने के लिए वह लड़की के गायब होने की खबर फैलने के बाद उसे ढूँढ़ने वालों में शामिल हो गया।
स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम ने उन्हें उनके शाहजहाँपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम से गिरफ्तार किया है। उन्हें मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद आज ही उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।
ओंकार बीना में तेल रिफाइनरी में काम करता था और फेसबुक के माध्यम से छतरपुर की सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली एक छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों लिव-इन में रहने लगे। कुछ दिन बाद लड़की ने उस पर रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।
महिला का बीते साल ही तलाक हुआ था। आरोपी अमजद मुंबई में उसकी बहन का पड़ोसी है। महिला जब भी बहन के पास आती वह उसे घुमाने ले जाता। नजदीकियॉं बढ़ने पर उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
आरोपित मुस्लिम युवक के पिता का कहना है कि दोनों का निकाह हो चुका है जबकि पीड़िता ने इनकार किया। पुलिस ने आरोपित युवक के परिवार से कहा है कि अगर दोनों का निकाह हुआ है तो वे उससे सम्बंधित दस्तावेज पेश करें।
आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता के पिता ने एसआईटी को 43 वीडियो क्लिप्स सौंपी है। पीड़िता के पिता ने कहा कि जौनपुर से सांसद रहे चिन्मयानन्द ने सबूत मिटाने की कोशिश की है। पीड़िता का आरोप है कि चिन्मयानन्द ने कई अन्य छात्राओं का भी बलात्कार किया है।