Saturday, April 20, 2024

विषय

भारत पाकिस्तान

UNSC में कश्मीर पर पाकिस्तान को फिर झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, चीन ले सबक: रवीश कुमार

रवीश कुमार ने कहा कि चीन को वैश्विक आम सहमति के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और भविष्य में इस तरह की कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक आम सहमति है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है।

भारत-पाक सीमा पर कभी भी बिगड़ सकती है स्थिति, जनरल रावत ने कहा- सेना पूरी तरह तैयार

अगस्त से अक्टूबर तक पाकिस्तान ने सीमा पार से 950 बार सीजफायर उल्लंघन की वारदातों को अंजाम दिया है। सेनाध्यक्ष रावत ने कहा कि पाकिस्तान ख़ुद की हरकतों की वजह से लगातार अनियंत्रित होता जा रहा है।

वो तो हमने जब्र कर रखा था, वरना युद्ध हो गया होता: पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी की डींगें

अपने यूरोपीय मेहमानों को बरगलाने के लिए कुरैशी ने यह भी कहा कि भारत खुद ही कोई फॉल्स फ़्लैग ऑपरेशन कर उसका ठीकरा पाक के सिर फोड़ सकता है।

भारत से व्यापार बंद होने पर टूटी कमर, खाने के पड़े लाले: पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा

कंगाली के कगार पर खड़ा पाकिस्तान अब सरकारी संपत्ति बेचने को भी मजबूर हो गया है। उसने पॉंच अगस्त को जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद भारत के साथ व्यापार रद्द कर कूटनीतिक संबंध कमतर कर दिया था।

गजब की अनुभूति हो रही है, कारसेवा जैसी ख़ुशी हो रही है, आप सब को बधाई: PM मोदी

राम मंदिर आंदोलन के दौरान विहिप ने कारसेवा का प्रयोग किया था और इसने जनांदोलन का रूप ले लिया था। देश भर से लाखों श्रद्धालु कारसेवा करने के लिए अयोध्या पहुँचे थे।

भारत का साथ दे रहे देशों पर भी दागेंगे मिसाइल: पाकिस्तानी मंत्री गंडापुर ने दी युद्ध की धमकी

गंडापुर ने कहा कि कश्मीर पर तनाव बढ़ा तो पाकिस्तान युद्ध में जाने को विवश हो जाएगा। कश्मीर मसले पर जो भी लोग भारत का साथ दे रहे हैं, उन्हें इस्लामाबाद अपना दुश्मन समझेगा।

करतारपुर कॉरिडोर समझौता: लंगर और प्रसाद मिलेगा पाकिस्तान में, लेकिन देने होंगे 20 डॉलर

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एससीएल दास ने इस समझौते पर हस्तात्क्षर करने के बाद जानकारी दी कि आज से पोर्टल पर करतारपुर कॉरिडोर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

फिदायीन बन मोदी को उड़ाना चाहती है पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा, साँप-बिच्छू भेजने की भी दे चुकी है धमकी

रबी पीरज़ादा ने इससे पहले एक वीडियो जारी कर धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, "उनके दोस्त (साँप और मगरमच्छ) सीमा पार कर भारत के लोगों को मारने के लिए तैयार हैं। भारत के लोग नरक में जाएँगे।"

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद अमेरिका के पास पहुँचा घबराया Pak, कहा- भारत को रोक लो

पाकिस्तान को अंदाज़ा नहीं था कि भारत इस फायरिंग का ऐसा जवाब देगा कि पाकिस्तानी फ़ौज फिर से ऐसी हिमाकत करने से पहले कई बार सोचेगी। पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि भारत दक्षिण एशिया को एक खतरनाक युद्ध की ओर ढकेल रहा है।

इमरान कूटनीतिक रिश्तों में कच्चे, अब पूरे पाकिस्तान को जिहाद में झोंकना चाहते हैं: MEA प्रवक्ता रवीश कुमार

पाकिस्तानी सेना का असली प्लान उकसाए गए और ब्रेनवॉश हुए आम लोगों को भारतीय सेना की गोलियों और तोपों के आगे धकेल देने का है। पाकिस्तानी नेतृत्व आम लोगों को इसका हिस्सा बनने के लिए बरगलाने में लगा है। इस बीच सीमा रेखा इस तरफ़ सुरक्षा बलों ने हर परिस्थिति का सामना करने की तैयारी कर रखी है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe