मदन शर्मा ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की है। साथ ही लगातार लग रहे आरोपों के कारण आज उन्होंने कहा कि मैं अब बीजेपी, आरएसएस से जुड़ गया हूँ।
अनुपम खेर ने कंगना रनौत के दफ्तर टूटने पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि किसी का घरोंदा इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल गलत है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव या प्रहार कंगना के घर पर नहीं बल्कि मुंबई की जमीन और जमीर पर हुआ है।