विषय

China

जम्मू-कश्मीर हमारा मामला, हम चीन के मामले में नहीं बोलते, वह भी चुप रहे: भारत का करारा जवाब

"जैसे भारत दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखलंदाज़ी नहीं करने की नीति पर चलता है, वैसी ही उम्मीद वह दूसरे देशों से अपने आंतरिक मामलों के लिए भी करता है।" - रवीश कुमार का इशारा चीन की शिनजियांग, तिब्बत और हॉन्ग कॉन्ग में दमनकारी नीति की ओर था।

पाकिस्तान है मुस्लिमों का सबसे बड़ा दुश्मन! UN में 54 देशों के साथ मिलकर दिया सबूत

54 देशों ने बीजिंग के मानवाधिकारों को लेकर सराहना की, जबकि 23 देशों ने चीन की कड़ी निंदा की। ग़ौर करने वाली बात यह है कि सराहना करने वाले 54 देशों में एक देश पाकिस्तान भी है।

मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स से बाहर हुए चीनी चीटर: मेजबान चीनी टीम के एथलीटों ने की थी बेईमानी

चीनी खिलाड़ियों ने दौड़ के नियत ट्रैक से इतर छोटे रास्तों (शॉर्टकट) का इस्तेमाल किया था। दोषी पाए गए एथलीटों को बाकी रेसों में भाग लेने से भी रोक दिया गया। आयोजकों ने चीनी एथलीटों की अपील भी ख़ारिज कर दी।

आकाश मिसाइल से होगी चीन-पाकिस्तान सीमा की रखवाली, 10000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

सेना के पास पहले से ही आकाश मिसाइल की दो रेजीमेंट हैं और वह दो अन्य चाहता है जिन्हें कि पाकिस्तान और चीन की सीमा पर तैनात किया जा सके।

तिब्बती शरणार्थी, फिर भी भारत में जीने की आज़ादी का आनंद ले रहे: दलाई लामा

दलाई लामा ने कहा कि 1974 में हमने तय किया था कि चीन से आज़ादी की माँग नहीं करेंगे। तिब्बती सिर्फ़ अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए कुछ अधिकारों की माँग कर रहे हैं। हम नालंदा दर्शन का अनुसरण कर रहे हैं।

मोदी-जिनपिंग के सामने गूँजा राष्ट्रपति का पद ठुकराने वाली उस महान महिला कलाकार का नाम…

क्या आपने किसी ऐसी हस्ती का नाम सुना है, जिसे राष्ट्रपति पद ऑफर हुआ हो और उसने तुरंत नकार दिया हो? महाबलिपुरम के शोर मंदिर में मोदी-जिनपिंग के सामने जब उस महिला का नाम गूँजा तो दिल्ली से होते हुए बीजिंग तक पहुँचा। जानिए भारत के सबसे महान कलाकारों में से एक के बारे में।

Winnie the pooh की तरह दिखते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग! बैन करने के पीछे क्या रही वजह?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिले तो भी मीम्स बने। जापान गए तो वहाँ एक अलग तरह का मीम वायरल हुआ। हॉन्गकॉन्ग की नेता से मिले सूअर वाला मीम। क्या सचमुच इससे तंग आकर कार्टून कैरेक्टर को ही बैन कर दिया चीन में?

नेहरु की गलती से हुआ था कश्मीर पर चीन का कब्ज़ा, मनीष तिवारी मोदी को दे रहे अक्साई चिन वापस लेने की सलाह

मनीष तिवारी ने अपने एक ट्वीट में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर चीन कश्मीर पर सवाल करता है तो यह बताना चाहिए कि तिब्बत, साऊथ-चाइना सी और हॉन्ग-कॉन्ग पर भारत की नज़र है ।

उइगर मुस्लिम के कब्र की जगह लॉलीपॉप लिए पांडा: चीन ने 5 साल में तबाह कर दिए कई इस्लामी कब्रगाह

एक उइगर कार्यकर्ता ने बताया कि उसके दादा के दादा जिस कब्रगाह में दफ़न किए गए थे, उस कब्रगाह को तबाह कर दिया गया है। उइगर कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके इतिहास, उनकी पहचान और उनकी पूर्वजों की हर एक निशानी मिटाई जा रही है।

‘काश, मैं भी चीनी राष्ट्रपति जैसा बन पाता, 500 लोगों को जेल में डाल देता’

“मुझे जो चीज़ चीन की सबसे अधिक प्रेरित करती है, वह है पिछले 30 सालों में 70 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारना। ऐसा मानव इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।”

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें