गंगा आरती को गाँव और कस्बों से जोड़ कर योगी सरकार गंगा स्वच्छता अभियान को सबसे बड़े जन आंदोलन का रूप देना चाहती है। इस अभियान के जरिए राज्य सरकार युवा पीढ़ी के बीच अपनी संस्कृति के प्रति लगाव को और मजबूत करना चाहती है।
दान की गई रकम पीएम मोदी ने अपनी बचत और उन्हें मिले उपहारों की नीलामी से इकट्ठा की थी। उनके द्वारा दिए गए दान की कुल राशि और उनके द्वारा प्राप्त उपहार की नीलामी से प्राप्त धनराशि 103 करोड़ रुपए से अधिक है।
अतुल्य गंगा नाम की संस्था राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को एक प्रस्ताव भेजती है, जिसमें इस बात की जाँच की माँग की गई कि क्या गंगा जल द्वारा कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज किया जा सकता है?
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने कहा कि गंगा नदी की धारा में ऑक्सीजन का स्तर काफी हद तक बढ़ गया है और पानी की गुणवत्ता बेहतर हुई है। अब यह पानी नहाने लायक है।