तेजस्वी यादव ने कॉन्ग्रेस से चतरा सीट से प्रत्याशी ना उतारने की अपील की थी, लेकिन कॉन्ग्रेस ने राजद के अपील को दरकिनार करते हुए चतरा सीट से उम्मीदवार के तौर पर मनोज कुमार यादव के नाम का ऐलान कर दिया है।
हालिया संशोधनों के बाद आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के सभी बड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों को इससे जोड़ा जा रहा है। ताकि देश का कोई भी गरीब, वंचित वर्ग बीमारी की लाचारी में अपने जमीन और जीवन भर की कमाई से वंचित न हो।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जिस कॉन्ग्रेस ने शिबू सोरेन को मंत्री पद से हटाया और जेल भेजा, उनके पुत्र हेमंत सोरेन सत्ता के लिए उसी कॉन्ग्रेस से गठबंधन कर रहे हैं।
पिछले लोकसभा चुनावों का परिणाम याद दिलाते हुए बता दें कि 2014 में लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी