बीजेपी ने लोकसभा चुनाव प्रो. टीएन सरासू को अलाथुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने मौजूदा सांसद और यूडीएफ उम्मीदवार राम्या हरिदास हैं, तो केरल स्टेट देवास्वोम मंत्री और एलडीएफ की कैंडिडेट के राधाकृष्णन की भी चुनौती हैं।
लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन ने डीएमके के कुल चंदे का 77 प्रतिशत से ज्यादा अकेले दिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड के सार्वजनिक किए जाने के बाद ये जानकारी सामने आई है।
केरल यूनिवर्सिटी में बवाल की खबर है। यहाँ एसएफआई कार्यकर्ताओं की गुंडई के विरोध में केरल स्टूडेंट यूनियन से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया और आर्ट फेस्टिवल के दौरान अव्यवस्था की स्थिति उपन्न हो गई।
गौतम गंभीर ने राजनीति को छोड़ने का ऐलान किया है। वहीं युवराज सिंह जिन्हें लेकर कल तक खबर थी कि वो गुरदारपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे उन्होंने भी कहा है कि ये झूठ है।
शेख शाहजहाँ को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है और पुलिस से उसे तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है। वहीं, टीएमसी नेता अभी तक कोर्ट के स्टे ऑर्डर का भ्रम फैलाए हुए थे। कोर्ट ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी पर कोई स्टे ऑर्डर नहीं है।
रितेश पाण्डेय ने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देखते हुए विकसित भारत की कल्पना में अपना सहयोग देने के लिए इस बड़े मिशन के लिए बीजेपी के साथ जुड़ कर काम करने के लिए आगे आया हूँ।
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है और इस बीच एक अनोखी खबर सामने आई है। YSR कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) दोनों ही कंडोम पैकेट पर अपने पार्टी चिह्न छापकर वितरित कर रही हैं।