Saturday, April 19, 2025

विषय

Taliban

मस्जिद में बैठ कर बना रहे थे बम, अचानक हुआ धमाका; जरीफ़, अब्दुल, अबू और हबीब मौके पर ही ढेर

सिकंदर खेल गाँव में स्थित मस्जिद को तालिबानी आतंकियों ने अड्डा बना रखा था। बम बनाने में हुई गड़बड़ी के कारण वहाँ विस्फोट हो गया।

पेड़ में बाँधकर मारते, कहते थे धर्म बदलो-मुस्लिम बनो: सिख निधान सिंह ने बताया अफगानिस्तान में क्या-क्या झेला

निधान सिंह को तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे से अगवा कर लिया था। उनके साथ 11 सिख भारत लाए गए हैं।

बच्चे के लिए 7 साल 9 महीने का इंतजार, आतंकियों ने 4 घंटे में छीनी जिंदगी: काबुल हमले से जैनब की गोद सूनी

काबुल में अस्पताल पर हुए आतंकी हमले ने जैनब की गोद फिर से सूनी कर दी है। गोद भरने के लिए उसने करीब सात साल इंतजार किया...

क्या अफगान-तालिबान शांतिवार्ता की घुटन का परिणाम है ISIS द्वारा गुरूद्वारे पर हमला, भारत में लिबरल-वामपंथी गिरोह की चुप्पी के मायने?

कल गुरूद्वारे पर हमले के बाद पूरा अफगानिस्तान अपने सिख-हिन्दू भाइयों के लिए उमड़ पड़ा और अपनी सहानुभूति व्यक्त कर उसके साथ खड़े होने की दृढ़ता दिखाई। इस हमले पर अभी तक तालिबान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी लेकर एक बार फिर अपना घिनौना चेहरा दुनिया के सामने रख दिया। इधर भारत में लिबरल-वामपंथी गिरोह इसको लेकर चुप्पी साधे हुए है। जैसे उसने सुकमा में नक्सली हमले के वक्त साधा था।

अफगानिस्तान: 11 दिनों में पहली बार अमेरिकी एयरस्ट्राइक, तालिबानी हमले में मारे गए थे 20 जवान

अफगानिस्तान में 29 फरवरी को शांति समझौता हुआ था। हमलों से पहले ट्रंप और तालिबानी नेता मुल्ला बरादर के बीच बातचीत भी हुई थी। ताजा हमलों से शांति समझौता टूटने की कगार पर पहुॅंच गया है।

17 महीने तालिबान की कैद में रहने के बाद 3 भारतीय इंजीनियर रिहा, छोड़ना पड़ा 11 आतंकियों को

तालिबान द्वारा आजाद किए गए तीनों इंजीनियर, उन्हीं 7 भारतीयों में से हैं, जिनका पिछले वर्ष अफगानिस्तान में अपहरण हुआ था। इन्हें अफगानिस्तान के बघनाल प्रांत से अगवा किया गया था। सातों इंजीनियर केईसी कंपनी की ओर से वहाँ में एक पॉवर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

तालिबान ने डाँटा, चीन ने निराश किया: J&K पर दोस्त भी Pak के नहीं साथ

तालिबान ने कश्मीर को अफ़ग़ानिस्तान से न जोड़ने की हिदायत दी है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि कुछ पक्षों द्वारा कश्मीर को अफ़ग़ानिस्तान से जोड़ कर देखना समस्या को खत्म नहीं करेगा, क्योंकि कश्मीर और अफ़ग़ानिस्तान अलग-अलग मसले हैं।

तालिबान कनेक्शन: ₹600 करोड़ की हेरोइन ज़ब्त, जूट की बोरियों के रेशे में छुपाते थे पाउडर

बोरियों को तस्कर दिल्ली के जाकिर नगर स्थित फैक्ट्री में ले जाकर कई तरह के केमिकल में भिगोते थे। फिर गीली बोरियों को सुखाकर इनके रेसों में चिपटी हेरोइन को खास तकनीक से पाउडर में बदला जाता था। इसके बाद बोरियों को जला दिया जाता था।

भारत और तालिबान के बीच मध्यस्थता को तैयार ईरान

ईरान ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान में उसका प्रभाव है और वो भारत के लिए उस प्रभाव का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें