Homeव्हाट दी फ*जिस बैंक में था मैनेजर, वहीं से गायब कर दिया 15 करोड़ रुपए... ऑनलाइन...

जिस बैंक में था मैनेजर, वहीं से गायब कर दिया 15 करोड़ रुपए… ऑनलाइन गेम्स में उड़ाए ₹8 करोड़: केरल पुलिस कर रही तलाश

पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर एमपी रिजिल ने 8 करोड़ रुपए ऑनलाइन गेम्स में खर्च किए। वो छोटे-छोटे किस्तों में रुपए अपने पिता के अकाउंट में भेजता था और फिर अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लेता था।

केरल के कोझिकोड से करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया है। कोझिकोड नगर निगम के 7 खातों से लगभग 15 करोड़ रुपए की ठगी सामने आई है। सारी ठगी निगम के पंजाब नेशनल बैंक के खातों के साथ की गई है।

निगम के मुताबिक इसके कुदुम्बश्री योजना खाते से 10 करोड़ 50 लाख रुपए उड़ाए गए। इसके अलावा एमपी-एमएलए फंड, एएमआरयूटी ऑफिस नवीनीकरण फंड और गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट निपटान निधि के तीन खातों से 1.89 करोड़ रुपए गायब कर दिए गए।

हैरानी की बात तो यह है कि निगम की जानकारी के बिना ही खातों से रुपए गायब होते गए। रुपए की चोरी का पता विभिन्न खातों के विवरणों की छानबीन के दौरान चला। पंजाब नेशनल बैंक ने फिलहाल नगर निकाय को 2.53 करोड़ रुपए वापस कर दिए हैं। बैंक ने 3 दिनों में बाकी की राशि लौटाने का वादा किया है।

स्थानीय मेयर बीना फिलिप के मुताबिक कोझिकोड निगम के 7 खातों से 15 करोड़ 24 लाख रुपए गायब हुए हैं। धोखाधड़ी का आरोप पंजाब नेशनल बैंक के एरंजीपलम शाखा के मैनेजर एम पी रिजिल पर लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एम पी रिजिल को गिरफ्तार करने की कोशिश तेज कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रिजिल ने ऑनलाइन गेम और स्टॉक्स में रुपए खर्च किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजिल ने 8 करोड़ रुपए ऑनलाइन गेम्स में खर्च किए। पुलिस ने जाँच में पाया है कि रिजिल ने चोरी छिपाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर बैंक के दस्तावेज के साथ छेड़-छाड़ किया।

पुलिस के मुताबिक रिजिल ने छोटे-छोटे किस्तों में रुपए अपने पिता के अकाउंट में भेजे और फिर अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए। पूरे मामले की जाँच जिला क्राइम ब्राँच को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक रिजिल अब भी फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस पियरे-हेनरी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के राफेल गिरने का फैलाया झूठ, वो निकला चीनी जासूस: फ्रांस में गिरफ्तार हुआ पूर्व पायलट, राहुल...

फ्रांस ने अपने एक्स पायलट को गिरफ्तार किया है, जिस पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप है। उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' के वक्त राफेल गिरने का झूठा दावा किया था।

‘निकालो राम को… तुम्हारी सीता मैया को ले जाएँगे’: रामनवमी में हिंदुओं ने ही झेला हमला, 11 आरोपितों के बरी होने पर वही न्याय...

2022 में खरगोन में रामनवमी शोभा यात्रा पर हमला। हिंदू बहन-बेटियों को रेप की धमकी, जिले के SP तक को गोली मारी... अब 11 आरोपित बरी।
- विज्ञापन -