Homeव्हाट दी फ*ढाई साल से चल रही थी लव स्टोरी, शादी के टाइम प्रेमी भाग निकला:...

ढाई साल से चल रही थी लव स्टोरी, शादी के टाइम प्रेमी भाग निकला: दुल्हन ने 20 किमी पीछा कर पकड़ा, मंदिर में लिए फेरे

आपसी सहमति से प्रेमी जोड़ा शादी करने मंदिर पहुँचा। लेकिन अचानक लड़के का मूड बदला और वह भाग निकला। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो लड़की उसके तलाश में लग गई। आखिरकार दो घंटे के बाद लड़के को उसने खोज निकाला और फिर उससे शादी की।

उत्तर प्रदेश के बरेली की एक शादी चर्चा में है। भूतेश्वर नाथ मंदिर में शादी की तैयारी पूरी थी। लेकिन अंतिम समय में लड़के का मूड बदल गया और वह गायब हो गया। इसके बाद लड़की ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ा और फिर मंदिर में लाकर फेरे लिए। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की करीब ढाई साल से प्रेम संबंध में थे।

रविवार (21 मई 2023) को आपसी सहमति से यह प्रेमी जोड़ा शादी करने पहुँचा था। लेकिन अचानक लड़के का मूड बदला और मौका पाकर वह मंडप छोड़कर भाग निकला। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो दुल्हन के सब्र का बाँध टूट गया। फिर वह अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे तलाशने में जुट गई। आखिरकार दो घंटे के बाद दुल्हे को खोज लिया गया और हाई वोल्टेड ड्रामे के बाद दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली के पुराना शहर की रहने वाली युवती का ढाई साल से बिसौली (बदायूँ का क्षेत्र) के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के घरवालों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी तय कर दी। प्रेमी भी शादी के लिए राजी था। इसके बाद रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में शादी की सभी तैयारियाँ की गई। लेकिन यहाँ पहुँचने के बाद लड़का चकमा देकर भाग निकला।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद लड़की ने प्रेमी को फोन किया। उससे पूछा कि वह कहाँ है। लड़के ने कहा कि वह अपनी माँ को बुलाने के लिए बिसौली जा रहा है। इतना सुनते ही दुल्हन को उस पर शक हुआ और वह अपने घरवालों के साथ तुरंत मंडप से निकली और लड़के की तलाश में निकल पड़ी। करीब 20 किमी पीछा करने के बाद लड़का एक बस में बैठा दिखा। फिर उसे बस से उतारकर मंडप तक लाई। इसके बाद मंदिर में पुरोहित ने विधि-विधान से दोनों का विवाह संपन्न करवाया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -