Homeदेश-समाजहिन्दू महिला का बच्चा पैदा होते ही बेचा मुस्लिम नेता को: 'डॉक्टर' अकरम और...

हिन्दू महिला का बच्चा पैदा होते ही बेचा मुस्लिम नेता को: ‘डॉक्टर’ अकरम और हफीजुर्रहमान गिरफ्तार, अस्पताल पर लगा ताला

बलरामपुर में पुष्पा देवी नाम की महिला के नवजात बच्चे को मरा बता कर निसार को बेच देने वाले 2 डॉक्टरों (डॉ अकरम जमाल और डॉक्टर हफीजुर्रहमान) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने उस अस्पताल को भी सील कर दिया जहाँ ये घटना हुई।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक निजी अस्पताल के अंदर एक नवजात हिन्दू बच्चे को मुस्लिम के हाथों बेचे जाने का मामला सामने आया है। 26 नवंबर 2023 को बच्चे की माँ की तहरीर पर पुलिस ने अकरम जमाल और हफीजुर्रहमान नाम के 2 ‘झोलाछाप’ डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने पीड़िता के बच्चे को निसार नाम के सभासद को बेच दिया था। अपनी इस करतूत को छिपाने के लिए दोनों ने पीड़िता को बताया कि उनका बच्चा जन्म के 24 घंटे बाद मर गया। पुलिस ने दोनों आरोपित डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। जाँच के दौरान अकरम जमाल का अस्पताल अवैध निकला जिसे सील कर दिया गया है।

यह मामला बलरामपुर जिले के थानाक्षेत्र पचपेड़वा का है। यहाँ की रहने वाली पुष्पा देवी ने 26 नवंबर 2023 को पुलिस में FIR दर्ज करवाई। इस FIR में उन्होंने बताया कि 1 माह पहले जब वो गर्भवती थीं तब डिलीवरी के लिए पचपेड़वा स्थित बलरामपुर मिशन अस्पताल गई थीं। यहाँ पुष्पा की मुलाक़ात डॉ अकरम जमाल से हुई। अकरम जमाल ने पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर के बढ़नी इलाके में रूबी नर्सिंग होम चलाने वाले डॉ हफीजुर्रहमान को बुला कर पीड़िता का बच्चा ऑपरेशन से पैदा करवाया। अस्पताल में पीड़िता लगभग 1 हफ्ते रही।

पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आरोपितों ने उनके बच्चे को किसी के हाथों बेच दिया था। पुष्पा के अनुसार जब उन्होंने अपना बच्चा माँगा तो वो लोग टाल मटोल करने लगे। ज्यादा पूछताछ की तो दोनों डॉक्टरों ने पुष्पा से बताया कि उनका नवजात बच्चा 24 घंटे में मर गया था जिसको दफना दिया गया है। पुष्पा ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 311 के तहत केस को दर्ज करके डॉ हफीजुर्रहमान और अकरम जमाल को गिरफ्तार कर लिया। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाँच के दौरान बच्चा बढ़नी के वार्ड नंबर 2 सभासद निसार के पास बरामद हुआ। बच्चे को उसकी माँ को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अपना नाम सामने आते ही बच्चा खरीदने वाला निसार फरार हो कर नेपाल चला गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित के रिश्तेदार नेपाल के कृष्णानगर इलाके में रहते हैं।

निसार लोगों को बैंकों का लोन आदि दिलाने का काम करता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक बैंक अधिकारी को भी बुलवाया है। वहीं मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग ने डॉ अकरम जमाल के अस्पताल की जाँच की। जाँच में बलरामपुर मिशन अस्पताल अवैध तौर पर चलता पाया गया। बुधवार (29 नवंबर 2023) को प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -