Homeदेश-समाजगुरुग्राम पुलिस ने जुबेर को सेक्सटॉर्शन में पकड़ा, अश्लील वीडियो दिखा करोड़ों वसूलता था:...

गुरुग्राम पुलिस ने जुबेर को सेक्सटॉर्शन में पकड़ा, अश्लील वीडियो दिखा करोड़ों वसूलता था: मोबाइल की छिनतई में भी था शामिल, साथी वसीम भी गिरफ्तार

क्राइम ब्रान्च ने जाँच के दौरान 14 दिसंबर को फोन खरीदने वाले जुबेर को गिरफ्तार कर लिया। नूहं निवासी जुबेर को उसी जिले से पकड़ा गया।

गुरुग्राम पुलिस ने एक अभियान चला कर सेक्सटॉर्शन चलाने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम जुबेर खान और वसीम हैं। दोनों आरोपित मेवात में नूहं जिले के निवासी हैं। जुबैर की गिरफ्तारी 14 दिसंबर को हुई जबकि वसीम को रविवार (17 दिसंबर, 2023) को दबोचा गया। आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग के लिए ये दोनों मोबाइल स्नेचिंग भी करते थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने मिल कर अलग-अलग लोगों से 2 करोड़ 88 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस जुबेर और वसीम का रिमांड ले कर आगे की पूछताछ में जुटी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 दिसंबर, 2023 को गुरुग्राम के खेड़केदौला थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटना हुई। इस मामले की जाँच के लिए क्राइम ब्रान्च टीम को लगाया गया। क्राइम ब्रान्च ने जाँच के दौरान 14 दिसंबर को फोन खरीदने वाले जुबेर को गिरफ्तार कर लिया। नूहं निवासी जुबेर को उसी जिले से पकड़ा गया। जुबेर से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नूहं के ही वसीम भी रविवार को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि जुबेर और वसीम सेक्सटॉर्शन जैसे अपराध में भी शामिल हैं।

विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों आरोपितों का रिमांड लिया। रिमांड के दौरान जानकारी हुई कि जुबेर और वसीम अब तक मिल कर लगभग 2 करोड़ 88 लाख रुपए ब्लैकमेलिंग के जरिए उगाही कर चुके हैं। दोनों की मुलाकात विलासपुर की एक कम्पनी में साथ काम करने के दौरान हुई थी। लगभग डेढ़ साल पहले दोनों ने मिल कर सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेलिंग का अपराध शुरू कर दिया। वसीम मोबाइल छीनता था और जुबेर उसी छीने गए मोबाइल से वीडियो कॉल कर के लोगों को ब्लैकमेल कर के अश्लील वीडियो दिखा कर पैसे की उगाही करता था।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 11 दिसंबर को छीना हुआ मोबाइल फ़ोन भी बरामद कर लिया है जिसकी जाँच करवाई जा रही है।

11 दिसंबर को भी वसीम द्वारा एक व्यक्ति से छीने गए मोबाइल को जुबेर ने 7 हजार रुपए में खरीदा था। हालाँकि, पुलिस इसी मोबाइल को ट्रेस करते हुए जुबेर तक पहुँच गई। पता ये भी चला है कि जुबेर ने अपने निकाह के ही दिन किसी व्यक्ति को जला में फँसा कर 70 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपित वसीम उर्फ़ भड्ड़ल पर गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में पहले से ही चोरी और छिनैती के 8 केस दर्ज हैं। जुबेर पर भी पहले से केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।

रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपितों द्वारा ठगे गए रुपयों की बरामदगी के साथ इनके द्वारा शिकार बनाए गए अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -